सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: डाकू ने बैंक में कलर्क को गोली मारकर पूछा- किसी ने कुछ देखा, शख्स ने दिया झन्नाटेदार जवाब

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 14 Jun 2026 02:52 PM IST
सार

Jokes in Hindi: हंसी जीवन का सबसे आसान और असरदार दवा है। भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं, तो एक अच्छा जोक्स चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ-साथ मन को भी हल्का करने का काम करता है। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes in Hindi: कामकाज और जिम्मेदारियों की भागदौड़ में लोग अक्सर अपनी मुस्कान तक भूल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुलकर हंसना न सिर्फ मूड को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करने में मदद करता है। हंसी मन को हल्का करती है और दिनभर की थकान को दूर करने का आसान तरीका है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहद मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप अपनी टेंशन भूल जाएंगे और ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाएंगे। तो आइए, शुरू करते हैं हंसी का यह मजेदार सफर।



एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
 

Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

बैंक लूटने के बाद... 
डाकू- तुमने मुझे देखा 
कलर्क- हां 
डाकू ने कलर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा... 
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है, साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी...
 

Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने
किच-किच शुरू कर दी...!
परेशान पति- अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,
पहले फ्रेश तो होने दो...!
पत्नी- मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं...!

Chutkule In Hindi: पत्नी से पति- मेरा खुद का फैसला गलत हुआ पड़ा है, पढ़िए वायरल फनी जोक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है...
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।

Today Funny Jokes: फेरो का समय हो गया है, सुरेश का जवाब सुनकर पंडित जी के उड़ गए होश

विज्ञापन
Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

 ट्रेन में दो यात्री पहला- व्हाट्सएप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है।
दूसरा- वो कैसे?
पहला- अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था, लेकिन मैं तो आगे आ गया।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed