Hindi News
›
Photo Gallery
›
Humour
›
Most funny jokes devar bhabhi new jokes joke of the day pati patni chutkule ladka ladki viral jokes
{"_id":"69cf821c66324b400003acc8","slug":"most-funny-jokes-devar-bhabhi-new-jokes-joke-of-the-day-pati-patni-chutkule-ladka-ladki-viral-jokes-2026-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jokes: एक शादीशुदा आदमी ने भगवान से पूछा ऐसा सवाल, पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Jokes: एक शादीशुदा आदमी ने भगवान से पूछा ऐसा सवाल, पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Soniya Kaushik
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:32 PM IST
सार
Funny Jokes: हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बहुत जरूरी है।
Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं। जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......
एक शादीशुदा आदमी मंदिर जाकर भगवान से पूछता है-
हे प्रभु तुने बचपन दिया उसे छीन लिया
ऐशो आराम दिया उसे भी छीन लिया
पैसा दिया वो भी बर्बाद हो गया,
लेकिन फिर ये बीवी देकर, उसे क्यों भूल गया?
एक मुर्गी के बच्चे ने अपनी मां से पूछा सवाल
मां- इंसान पैदा होते ही अपना नाम रख लेते है,
हम लोग ऐसा क्यों नहीं करते?
मां- बेटा अपनी बिरादरी में नाम मरने के बाद
रखा जाता है
जैसे- चिकन टिक्का, चिकन चिली, चिकन तंदूरी,
चिकन मलाई, चिकन कढ़ाई, चिकन दो प्याजा......
Trending Videos
2 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
एक लड़का और लड़की पिकनिक पर गए
लड़के को वहां चोट लग गयी और खून बहने लगा
बेचारा फिल्मों में बहुत बार देख चुका था, इसलिए सोचने लगा
कि लड़की अपना दुपट्टा फाड़ कर बांधेगी
लड़की, लड़के की नजरों का मतलब समझ गई और बोली-
बेटा सोचना भी नहीं, 6000 का सूट है.....
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
मास्टर जी ने चिंटू का लंच खा लिया और बोले-
बेटा घर जाकर मेरा नाम तो नहीं लोगे न?
चिंटू- जी, मैं कह दूंगा कुत्ता खा गया.....
पप्पू (डॉक्टर से)- क्या दूध पीने से रंग गोरा होता है?
डॉक्टर- हां होता है
पप्पू- आपको डॉक्टर किसने बना दिया?
डॉक्टर- क्यों क्या हुआ?
पप्पू- अगर दूध पीने से रंग गोरा होता, तो फिर
भैंस का बच्चा काला क्यों होता है......
पप्पू (डॉक्टर से)- आप मेरी शराब छुड़वा सकते हो क्या?
डॉक्टर- हां क्यों नहीं
पप्पू- पुलिस ने मेरी 20 बोतल पकड़ी है, प्लीज छुड़वा दो.....
विज्ञापन
5 of 5
मजेदार जोक्स
- फोटो : freepik
गोलू अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पार्क में पेड़ के पीछे खड़ा था
तभी एक अंकल आए और गोलू से बोले-
बेटा क्या यही हमारी संस्कृति है
गोलू- नहीं अंकल ये संगीता है,
आप दूसरे पेड़ के पीछे चैक करो.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।