{"_id":"69d653ac2bebd43ac8033822","slug":"hindi-jokes-husband-wife-jokes-in-hindi-funny-jokes-2026-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hindi Jokes: पति- तुम्हारे पास ड्राइविंग लाइसेंस था, तो चालान क्यों कटा? पत्नी का जवाब सुनकर हो गया बेहोश","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Hindi Jokes: पति- तुम्हारे पास ड्राइविंग लाइसेंस था, तो चालान क्यों कटा? पत्नी का जवाब सुनकर हो गया बेहोश
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:40 PM IST
सार
Hindi Jokes: हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर।
Hindi Jokes: अगर हम हंसते हैं, हमारे मन की उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक भरे ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर।
पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!
Trending Videos
2 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
पति- जब तुम्हारे पास ड्राइविंग लाइसेंस था, तो पुलिस ने तुम्हारा चालान क्यों काटा?
पत्नी- उसमें मेरी फोटो अच्छी नहीं थी। इसलिए पुलिस वालों को दिखाया ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने
किच-किच शुरू कर दी...!
परेशान पति- अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,
पहले फ्रेश तो होने दो...!
पत्नी- मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं...!
बंटू- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिन-प्रतिदिन
इंसान रईस बनता जाता है...!
घंटु- वो कैसे...?
बंटू- बूढ़े होने पर चांदी बालों में, सोना दांतों में, मोती आखों में
शुगर खून में और महंगे पत्थर किडनी में पाए जाने लगते हैं...!
जब चिंटू ने पिंटू से पूछा कि भाई उदास क्यों बैठे हो
पिंटू- क्या हुआ भाई क्यों उदास बैठे हो?
चिंटू- कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था
आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं।
तभी से तैयार बैठा हूं, कोई आया ही नहीं।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।