सब्सक्राइब करें

Jokes: मोटू- मेरे पास अनार है, चकरी है और फुलझड़ी है, तुम्हारे पास क्या है? पतलू का जवाब सुनकर बोलती बंद

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 06:56 PM IST
सार

Jokes in Hindi: काम के बढ़ते दवाब के कारण कई बार आप नकारात्मक सोचने लगते हैं। अगर आप इससे बचना चाहते हैं, तो आपको हर दिन हंसने की कोशिश करनी चाहिए। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Jokes Best Jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : amar ujala

Jokes in Hindi: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।
 

Trending Videos
Jokes in Hindi Funny Jokes Best Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

मोटू- मेरे पास अनार है, चकरी है और फुलझड़ी है..., तुम्हारे पास क्या है?
पतलू- मेरे पास माचिस है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Jokes Best Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पलटू- अंकल, मुझे पीएचडी की डिग्री मिल गई है, अब आप मेरा उधारी वाला खाता निकालो।
दुकानदार- अरे बहुत अच्छा, आज सारा हिसाब चुकता करोगे क्या?
पलटू- नहीं अंकल, बस खाते में मेरे नाम के आगे डॉक्टर लगा दो।
पलटू-  की बात सुनकर दुकानदार ने लट्ठ उठाकर उसको जमकर कूटा।
 

Funny Jokes: जीजा- यार तुम लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो? साली का जवाब सुनकर हो गया आगबबूला

Jokes in Hindi Funny Jokes Best Jokes in Hindi
Funny jokes - फोटो : freepik

टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।

Hindi Jokes: पति- तुम्हारे पास ड्राइविंग लाइसेंस था, तो चालान क्यों कटा? पत्नी का जवाब सुनकर हो गया बेहोश

विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Jokes Best Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

मास्टर जी- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो।
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता
अब मास्टर जी के समझ नहीं आ रहा डांटू या तारीफ करूं?


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed