सब्सक्राइब करें

Jokes: स्कूल क्या है? चिंटू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Wed, 25 Mar 2026 04:12 PM IST
सार

Funny Jokes: चुटकुले हास्य और मनोरंजन का एक छोटा रूप हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को हंसाना होता है। हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
Teacher Student Jokes In Hindi Pappu Teacher Desi Chutkule Girl Boy Hindi Jokes Whatsapp New Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

New Funny Jokes: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से आप मानसिक तनाव का शिकार नहीं होते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी-मजाक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 



टीचर (चिंटू से)- स्कूल क्या है?
चिंटू- स्कूल वो जगह है, जहां पर हमारे पापा को लूटा जाता है
और हमें कूटा जाता है......


टीचर- एक दिन ऐसा आएगा,जब पृथ्वी पर पानी नहीं रहेगा
सब जीव नष्ट हो जायेंगे, पृथ्वी तबाह हो जाएगी 
सोनू- मैडम जी, उस दिन भी स्कूल आना है क्या?

Trending Videos
Teacher Student Jokes In Hindi Pappu Teacher Desi Chutkule Girl Boy Hindi Jokes Whatsapp New Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

लड़की- क्या तुम प्यार में ताजमहल बनवा सकते हो? 

पप्पू- प्यार में ताजमहल बनवाना जरुरी नहीं है, 
आप शॉपिंग करवा कर भी अपनी मुमताज को खुश रख सकते हैं
पप्पू की बात सुनकर लड़की की बोलती हो गई बंद.....
विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher Student Jokes In Hindi Pappu Teacher Desi Chutkule Girl Boy Hindi Jokes Whatsapp New Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पिता- तुम मुझे अपना पिता नहीं बल्कि दोस्त समझो,
तुम मुझसे कुछ भी खुलकर कह सकते हो
बेटा- अरे पापा, ऐसी कोई बात नहीं है
पिता- बिना किसी संकोच या झिझक के बोलो 
बेटा- सुन भाई वो पड़ोस वाले शर्मा की जो बेटी है न
उसका नंबर दिलवा दे
फिर क्या चप्पल टूटने तक बेटे की जमकर कुटाई हुई....
 

Hindi Jokes: सास से दामाद- पहले मैं दस लोगों की आवाज निकाल लेता था, वजह पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी


Funny Jokes: भैया बहुत शरीफ हैं, देवर की बात सुनकर भाभी की बोलती बंद हो गई

Teacher Student Jokes In Hindi Pappu Teacher Desi Chutkule Girl Boy Hindi Jokes Whatsapp New Jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू- कुछ लोग अपनी पत्नी को मैडम बोलते है,
मेरी मैडम ऐसी, मेरी मैडम वैसी
सुरेश- तो क्या हुआ?
राजू- यार पता नहीं चलता कि बंदे ने शादी की है
या स्कूल में एडमिशन लिया है.....


सुरेश (रमेश से)- यार बारिश का मौसम भी सुनील शेट्टी हो गया है
रमेश- वो कैसे?
सुरेश- रोज आकर बोलता है-  मैं तुम्हे भूल जाऊं ये हो नहीं सकता
और तुम मुझे भूल जाओ ये मैं होने नहीं दूंगा.....
विज्ञापन
Teacher Student Jokes In Hindi Pappu Teacher Desi Chutkule Girl Boy Hindi Jokes Whatsapp New Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी के मायके से वापस आते ही,
पति दरवाजा खोलते ही हंसने लगा
पत्नी- ऐसे क्यों हंस रहे हो?
पति- गुरुजी ने कहा था कि जब भी मुसीबत आए,
तो उसका सामना हंसते हुए करना.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed