सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Jokes In Hindi: टीचर- दोनों डूब रहे हों तो तुम किसे बचाओगे? गोलू का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Mon, 27 Apr 2026 02:16 PM IST
सार

Comedy Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और बीमारियों से भी बचाती है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।

विज्ञापन
Teacher student jokes in hindi pati patni funny jokes jija sali desi chutkule joke of the day boy girl jokes
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Chutkule In Hindi: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। आप जोक्स पढ़कर अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।



टीचर- एक सवाल का जवाब दो
गोलू- जी मैम
टीचर- अगर तुम्हारा Best Friend और Girlfriend
दोनों डूब रहे हों तो तुम किसे बचाओगे?
गोलू- डूब जाने दो, दोनों को
आखिर वह दोनों एक साथ कर क्या रहे थे.......

Trending Videos
Teacher student jokes in hindi pati patni funny jokes jija sali desi chutkule joke of the day boy girl jokes
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
मृत्यु के बाद स्वर्ग पहुंचने पर आदमी ने यमराज से पूछा- 
मैं इतना बड़ा शराबी सारा दिन नशे में टुन,
मुझे स्वर्ग कैसे मिला प्रभु?
यमराज- बिना अन्न का एक दाना खाए,
तू जो शराब के साथ सलाद खाकर सो जाता था,
टेक्निकली उसे उपवास में काउंट कर लिया है......


पत्नी- अगर मेरी शादी किसी राक्षस से हो जाती,
तो भी मैं इतनी दुखी न होती, जितनी तुम्हारे साथ हूं
पति- पगली....खून के रिश्तों में कहां शादी होती है?
फिर क्या पतिदेव की हो गई जोरदार कुटाई.....
विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher student jokes in hindi pati patni funny jokes jija sali desi chutkule joke of the day boy girl jokes
फनी जोक्स - फोटो : Freepik
लड़की ने भगवान से मन्नत मांगी
लड़की- मुझे एक समझदार बॉयफ्रेंड दे दो
भगवान- अगर समझदार होगा, तो इस लफड़े में
पड़ेगा ही नहीं, तुम खुद से दूसरा ढूंढ़ लो बेटी..... 

Desi Chutkule: प्यार हो जाता है या करना पड़ता है? पप्पू का जवाब सुनकर गप्पू की बोलती हो गई बंद

Jokes: देवर से भाभी- बंदूक लेके दरवाजे पर क्यों खड़े हो? वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Hindi Jokes: मैं उसी छत से गिर क्यों नहीं गया? पति का जवाब सुनकर पत्नी के होश उड़ गए 
Teacher student jokes in hindi pati patni funny jokes jija sali desi chutkule joke of the day boy girl jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
सास- एक बात पूछें दामाद जी?
दामाद- हां पूछिए
सास- तुम दारु पियत हो कबहु बताये नाही
दामाद- तुम्हार लड़की खून पियत है, तुम बताए थे का.... 


सास- कहते हैं, जहां एक बार धोखा मिल जाए
वहां दोबारा नहीं जाना चाहिए
दामाद- क्या करे सासु मां,
अब ससुराल तो जाना ही पड़ता है.....
विज्ञापन
Teacher student jokes in hindi pati patni funny jokes jija sali desi chutkule joke of the day boy girl jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू एक बाबा के पास जाता है
पप्पू  चलते-चलते यूं ही रुक जाता हूं मैं,
क्या यही प्यार है?
बाबा- नहीं भईया ये तो कमजोरी है,
तुम च्यवनप्राश खाया करो....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed