जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: एक आदमी ने पंडित जी से कहा- कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
पत्नी की मायके जाने सुनकर पति बहुत खुश हुआ और पत्नी को दिखाने के लिए बोला- मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा।
पत्नी फटाफट हंसते हुए बोली - ठीक है तो फिर नहीं जाती।
मिंटू- चिंटू जल्दी उठ, भूकंप आ रहा है,
सारा घर हिल रहा है।
चिंटू- ओए, चुपचाप जाके सो जा,
घर गिरेगा तो हमारा क्या जाएगा।
हम तो किरायेदार हैं।
पप्पू रिंकी से– मुझे तुम्हें एक बात बोलनी है
रिंकी – बोलो बाबा, शर्मा क्यों रहे हो?
पप्पू – मेरे साथ चाय पे चलेगी?
रिंकी– अरे नहीं बाबा चाय गर्म होती है, मेरे पैर जल गए तो...
एक खूबसूरत लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही थी...
मां ने उसे बाजार में देख लिया,
घर आते ही मां ने बेटी को गुस्से में फोन किया
मां-बेटी कहां है तू ?
बेटी-मां मैं तो परीक्षा देने आई हुई हूं
मां गुस्से से लाल होके बोली
बेटी, इस परीक्षा का परिणाम नहीं आना चाहिए।
