{"_id":"6850bb4e12d6399a350b627d","slug":"ahmedabad-plane-crash-victims-families-await-matching-of-dna-samples-2025-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हादसे के जख्म: अपनों को पाने और आखिरी बार देखने का अंतहीन इंतजार, 72 घंटे की समय सीमा के बाद भी नहीं मिला जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हादसे के जख्म: अपनों को पाने और आखिरी बार देखने का अंतहीन इंतजार, 72 घंटे की समय सीमा के बाद भी नहीं मिला जवाब
एजेंसी, अहमदाबाद
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 17 Jun 2025 06:18 AM IST
सार
डीएनए परीक्षण के 72 घंटे की समय सीमा रविवार को पूरी हो गई और सोमवार को भी कोई जवाब न मिलने पर कई परिजन हैरान -परेशान नजर आए। कई लोग इनमें ऐसे हैं जिन्होंने हादसे के दिन ही 12 जून को डीएनए परीक्षण के लिए नमूने जमा किए थे, उन्हें 72 घंटे तक इंतजार करने के लिए कहा गया था, लेकिन पार्थिव शरीर अभी तक नहीं मिल पाए। इनके लिए ये इंतजार अतंहीन हो चला है।
विज्ञापन
1 of 5
अहमदाबाद विमान हादसा। (फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गुजरात के अहमदबाद हादसे में बगैर कुछ कहे दुनिया को अचानक अलविदा कह गए लोगों के परिजनों के दिलों की कसक और टीस उन्हें सुकून नहीं लेने दे रही। अब उन्हें बस दर्द से पगे परिजनों को बेवक्त साथ छोड़ गए अपनों के डीएनए मेल होने की उम्मीद और पार्थिव शरीर पा लेने भर की आस है। प्रियजनों के अवशेषों को पाने के बेसब्री भरे इंतजार का एक-एक पल उन पर भारी पड़ रहा है। कई लोग अस्पताल के बाहर चार दिनों से डेरा डाले हुए हैं।
2 of 5
अहमदाबाद विमान हादसा। (फाइल)
- फोटो : ANI
डीएनए परीक्षण के 72 घंटे की समय सीमा रविवार को पूरी हो गई और सोमवार को भी कोई जवाब न मिलने पर कई परिजन हैरान -परेशान नजर आए। कई लोग इनमें ऐसे हैं जिन्होंने हादसे के दिन ही 12 जून को डीएनए परीक्षण के लिए नमूने जमा किए थे, उन्हें 72 घंटे तक इंतजार करने के लिए कहा गया था, लेकिन पार्थिव शरीर अभी तक नहीं मिल पाए। इनके लिए ये इंतजार अतंहीन हो चला है। स्वास्थ्य अधिकारी परेशान परिवार के सदस्यों को लाख दिलासा दे रहे हैं। उन्हें न घबराने को कह रहे हैं, लेकिन उनके दिल के दर्द की थाह नहीं ले पा रहे हैं। अब जब विशेषज्ञ कह रहे हैं कि हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत को देखते हुए डीएनए नमूनों के मिलान में समय लग सकता है तो ऐसे में इन लोगों का सब्र जवाब देने को तैयार है।
3 of 5
अहमदाबाद विमान हादसा (फाइल)
- फोटो : ANI
एम्बुलेंस भी आ गई शव नहीं मिला
हादसे का शिकार क्रू सदस्य रोशनी सोंघरे की रिश्तेदार पूजा सुखदरे की आवाज में थकावट और बैचेनी साफ झलकती है। वह कहती हैं, हम कल डीएनए संग्रह केंद्र गए थे, लेकिन हमें बताया गया कि हमारे नमूनों का मिलान होना बाकी है, क्योंकि निकाले गए 30 नमूनों में से आठ एक ही व्यक्ति के थे। सुखदरे, सोंघरे के पिता और भाई के साथ त्रासदी के बाद से ही यहां हैं। उनका परिवार महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अहमदाबाद विमान हादसा। (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
चालक दल की सदस्य मैथिली पाटिल के रिश्तेदारों का भी हाल
चालक दल की सदस्य मैथिली पाटिल के रिश्तेदारों का भी हाल है। नवी मुंबई के न्हावा से वे 12 जून को यहां पहुंचे थे। गुजरात के कच्छ में चिनाई और बढ़ईगीरी का काम करने वाले 32 साल के अनिल खिमानी के रिश्तेदार भी हादसे के बाद से अहमदाबाद में डेरा डाले हुए हैं। खिमानी के रिश्तेदार मनसुख बताते हैं कि उनके पिता यहीं हैं। मनसुख ने कहा, शव को वापस ले जाने के लिए सरकार की नियुक्त एक एम्बुलेंस भी कच्छ से आ गई है, लेकिन हमें अभी तक अनिल का पार्थिव शरीर नहीं मिला है।
विज्ञापन
5 of 5
अहमदाबाद में विमान हादसा। (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
डीएनए नमूना मिलान, शरीर मिलने का इंतजार
आकाश पाटनी (15) का परिवार भी उसके शव का इंतजार कर रहा है। हादसे के दिन वह बीजे मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में अपनी मां की चाय की दुकान के बगल में एक चारपाई पर आराम कर रहा था। विमान हादसे के बाद लगी आग इतनी थी कि पाटनी को भागने का वक्त ही नहीं मिला और वह जल गया। आकाश की मौसी मधुबेन पाटनी ने कहा, हमें कल अस्पताल से फोन आया कि डीएनए के नमूने मेल खा गए हैं, लेकिन हमें अभी तक शव नहीं मिला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।