Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Amar Ujala Top News 10 April 2022 PM Modi Joe Biden Pakistan Crisis France Election Latest Update
{"_id":"6252f2c56748404c302b5b52","slug":"amar-ujala-top-news-10-april-2022-pm-modi-joe-biden-pakistan-crisis-france-election-latest-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिन की बड़ी खबरें: पीएम मोदी-बाइडेन के बीच बैठक से लेकर पाकिस्तान के सियासी संकट तक, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिन की बड़ी खबरें: पीएम मोदी-बाइडेन के बीच बैठक से लेकर पाकिस्तान के सियासी संकट तक, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 10 Apr 2022 08:37 PM IST
सार
आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 8
Amar Ujala Top News
- फोटो : Amar Ujala Top News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूक्रेन में जारी रूस के हमले के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच अहम बैठक होगी। वहीं, पाकिस्तान में इमरान सरकार गिरने के बाद नए सोमवार का दिन अहम रहने वाला है। फ्रांस में भी राष्ट्रपति पद के चुनाव शुरू हो गए हैं। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें सिर्फ एक ही क्लिक पर...
2 of 8
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : Twitter/MEA
यूक्रेन संकट के बीच पीएम मोदी और बाइडन करेंगे वर्चुअल बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल यानी सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे और दक्षिण एशिया, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर हाल के घटनाक्रमों पर बात करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
3 of 8
Pakistan Political Crisis
- फोटो : Amar Ujala Graphics
पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री कौन?
पाकिस्तान की सियासत में देर रात काफी उठापटक हुई। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से बचने के लिए संसद के स्पीकर, डिप्टी स्पीकर ने अपने पद तक से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद रात करीब 12.40 पर मतदान हुआ और विपक्ष के पक्ष में 174 वोट पड़े। इसी के साथ इमरान खान सत्ता से बाहर हो गए। नेशनल असेंबली का अगला सत्र सोमवार को बुलाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली ने कोलकाता को 44 रन से हराया
आईपीएल 2022 के 19वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 44 रन से हरा दिया। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 216 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में कोलकाता की टीम 19.4 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 8
फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव
फ्रांस में राष्ट्रपति का चुनाव हो रहा है। 4.87 करोड़ लोग वोट करेंगे। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत 12 लोग चुनावी मैदान में हैं। इनमें तीन महिलाएं हैं। मैक्रों और ली पेन के लेस रिपब्लिकन की वलेरी पेक्रेस भी दौड़ में हैं। इनके अलावा जीन-ल्यूक मेलेनचॉन, एरिक जेमोर, नटाली एर्टहॉद, निकोलस डूपोंट-एगनन, एन हिडैल्गो, यानिक जैडोट, जीन लैसले, फिलिप पोटू, फैबियन रसेल और एरिक जेमौर जोल सागेत, एरिक फफेरबर्ग शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।