तिकुनिया हिंसा मामले में रविवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे और मुख्य आरोपी आशीष मिश्र ने सरेंडर कर दिया। नाटकीय घटनाक्रम के तहत चुपचाप सदर कोतवाली की जीप से आशीष मिश्र को जिला जेल ले जाया गया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं, मुंबई में धानमंत्री मोदी को प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
दिन की बड़ी खबरें: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्र ने किया सरेंडर, मुंबई में पीएम मोदी सम्मानित, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार
आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशीष मिश्र ने किया सरेंडर
तिकुनिया हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से हाईकोर्ट की जमानत रद्द होने के बाद रविवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे और मुख्य आरोपी आशीष मिश्र ने एक दिन पहले ही सरेंडर कर दिया। नाटकीय घटनाक्रम के तहत चुपचाप सदर कोतवाली की जीप से आशीष मिश्र को जिला जेल ले जाया गया। रविवार को गुपचुप तरीके से रिमांड मजिस्ट्रेट कर आशीष मिश्र को कचहरी से ही जिला जेल भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
सांसद नवनीत राणा और उनके पति को 14 दिनों की जेल
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पाठ पढ़ने पर अड़ीं अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को बांद्रा कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जमानत पर सुनवाई अब 29 अप्रैल को होगी। पढ़ें पूरी खबर
सम्मानित किए गए प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुंबई में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि संगीत से आप में वीररस भरता है। संगीत मातृत्व और ममता की अनुभूति करवा सकता है। संगीत आपको राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यबोध के शिखर पर पहुंचा सकता है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमने संगीत की इस सामर्थ्य को, इस शक्ति को लता दीदी के रूप में साक्षात देखा है। पढ़ें पूरी खबर
महंगाई से राहत अभी नहीं
खुदरा बाजार में नींबू की कीमतें 400 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंची हैं। अनुमान किया जा रहा था कि मई के मध्य तक नई फसल आ जाने से नींबू की कीमतों में गिरावट आ सकती है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि मार्च में अचानक तेजी से बढ़े तापमान के कारण नींबू की नई फसल में एक तिहाई से ज्यादा की गिरावट हो सकती है और इस कारण नींबू की कीमतों में कमी आने की कोई संभावना नहीं है। इसी प्रकार अचानक तापमान बढ़ने के कारण आम के पेड़ों पर बहुत कम बौर लगे हैं, जिन पेड़ों पर बौर लगे हैं, उनके भी गिरने की खबरें ज्यादा आ रही हैं। इससे आम की फसल के उत्पादन में भी 25 से 30 प्रतिशत तक गिरावट आने की संभावना है। यानी इस वर्ष नींबू की तरह आम भी आम आदमी की पहुंच से बाहर रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर