{"_id":"62654bd0153c523c104a57a1","slug":"mars-space-bricks-made-to-build-house-know-about-space-bricks-made-in-india-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Martian Space Bricks: मंगल ग्रह पर घर बनाने के लिए बनी ईंट, जानें भारत में बनने वाली अंतरिक्ष ईंटों की खासियत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Martian Space Bricks: मंगल ग्रह पर घर बनाने के लिए बनी ईंट, जानें भारत में बनने वाली अंतरिक्ष ईंटों की खासियत
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 24 Apr 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मंगल ग्रह पर घर बनाने के लिए बनी ईंट
- फोटो : Twitter @iiscbangalore
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Martian Space Bricks: चांद और मंगल ग्रह पर कब तक इंसानी बस्तियां कब तक बसाई जाएंगी? यह अभी भी एक बड़ा सवाल है। अगर इंसान वहां पर बस जाते हैं, तो आखिर कैसे रहेंगे? इसको लेकर वैज्ञानिक सालों से रिसर्च कर रहे हैं। अब इस बीच इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु और इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने मिलकर अंतरिक्ष ईंट तैयार की है। इस ईंट की मदद से मंगल पर इमारतें बनाई जा सकती हैं। प्लॉस वन जर्नल में इसरो की यह रिसर्च प्रकाशित की गई है जिसमें इन अंतरिक्ष ईंटों को बनाने की विधि बताई गई है।
वैज्ञानिकों की तरफ से इस खास ईंट को बनाने के लिए मंगल की सिमुलेंट सॉयल (MSS) यानी प्रतिकृति मिट्टी और यूरिया का इस्तेमाल किया गया है। इन अंतरिक्ष ईंटों से मंगल ग्रह पर इमारत जैसी संरचनाएं तैयारी की जा सकती हैं। इससे मंगल ग्रह पर इंसानों को बसाने में मदद मिल सकती है।
2 of 6
मंगल ग्रह पर घर बनाने के लिए बनी ईंट
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों ने बैक्टीरिया आधारित टेक्नोलॉजी मदद से अंतरिक्ष ईंटों को बनाया है। उन्होंने सबसे पहले मंगल की मिट्टी, स्पोरोसारसीना पेस्टुरी नाम के बैक्टीरिया, ग्वार गम, यूरिया और निकल क्लोराइड को एक साथ मिला लिया। इसके बाद इस घोल को ईंट के आकार के सांचों में डाल दिया। बैक्टीरिया ने कुछ दिनों बाद यूरिया को कैल्शियम कार्बोनेट के क्रिस्टल में बदल दिया।
3 of 6
मंगल ग्रह पर घर बनाने के लिए बनी ईंट
- फोटो : Pixabay
ISRO और IISc के वैज्ञानिकों ने साल 2020 के अगस्त में चांद की मिट्टी पर इस तरह का प्रयोग किया था। शोधकर्ताओं का कहना है कि चांद की ईंट बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रोसेस से सिर्फ बेलनाकार ईंटें ही बनाई जा सकती थीं। लेकिन अब वैज्ञानिकों के इस प्रयोग से कई तरह की ईंटें बनाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मंगल ग्रह पर घर बनाने के लिए बनी ईंट
- फोटो : Pixabay
IISc में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर और इस रिसर्च में शोधकर्ता आलोक कुमार का कहना है कि मंगल ग्रह की मिट्टी से ईंट बनाना मुश्किल काम था। क्योंकि मंगल की मिट्टी में आयरन ऑक्साइड बहुत ज्यादा होता है। इसकी वजह से उसमें बैक्टीरिया पैदा नहीं हो पाता है। निकल क्लोराइड की मदद से मिट्टी को बैक्टीरिया के अनुकूल बनाया जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
मंगल ग्रह पर घर बनाने के लिए बनी ईंट
- फोटो : Pixabay
बैक्टीरिया अपने प्रोटीन का इस्तेमाल कर कणों को एक साथ बांध देते हैं और संरध्रता को कम कर देते हैं। इससे मजबूत ईंटों को बनाने में मदद मिलती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।