{"_id":"624493ff2398035ff3777dc8","slug":"amar-ujala-top-news-30-march-2022-up-board-paper-leak-central-employees-da-latest-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिनभर की बड़ी खबरें: यूपी बोर्ड के अंग्रेजी का पेपर लीक, सरकार ने बढ़ाया डीए, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिनभर की बड़ी खबरें: यूपी बोर्ड के अंग्रेजी का पेपर लीक, सरकार ने बढ़ाया डीए, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:01 PM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 का अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र लीक हो गया। वहीं, कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करने पर अपनी मुहर लगा दी गई है। आइए जानते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News
- फोटो : Amar Ujala Top News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 का अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र लीक हो गया। वहीं, कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करने पर अपनी मुहर लगा दी गई है। आइए जानते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें सिर्फ एक ही क्लिक पर...
2 of 7
UP Board Paper Leak
- फोटो : Amar Ujala
यूपी बोर्ड: अंग्रेजी का पेपर रद्द
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 का अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र बुधवार को लीक हो गया। 316 ई डी और 316 ई आई सीरीज का प्रश्न पत्र से बुधवार को 24 जिलों में द्वितीय पाली में होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
3 of 7
केंद्रीय कर्मचारियों का डीए तीन फीसदी बढ़ा।
- फोटो : अमर उजाला
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। बैठक में सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करने पर अपनी मुहर लगा दी है। यह एक जनवरी से लागू होगा। डीए की नई दरें लागू होने के बाद सरकार पर हर साल 9540 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या हिरासत में, केजरीवाल के घर के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल के आवास पर हमला
द कश्मीर फाइल्स फिल्म से दिल्ली में उठा विवाद अब और गहराता दिखाई पड़ रहा है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो के हजारों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस के बैरियर को तोड़ सीएम आवास की तरफ पहुंचकर प्रदर्शन किया और सीएम केजरीवाल के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 7
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : ANI
दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक पास
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के 11वें दिन लोकसभा में दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक पेश किया गया। चर्चा के बाद सदन ने इसे पास कर दिया। इस दौरान लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली सरकार पर तीनों नगर निगमों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।