फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: प्लूटो पर हैं बर्फीली ज्वालामुखियां, सौरमंडल में कहीं नहीं है ऐसा, वैज्ञानिकों का चौकाने वाला खुलासा

Wed, 30 Mar 2022 07:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Mar 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Scientists confirm volcanoes of ice on pluto not seen anywhere in solar system
प्लूटो पर हैं बर्फीली ज्वालामुखियां - फोटो : NASA

volcanoes of ice on pluto: ग्रह का दर्जा खत्म किए जाने के लगभग 16 साल बाद  एक बार फिर प्लूटो ने वैज्ञानिकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। सौरमंडल में पहले प्लूटो को ग्रह का दर्जा दिया गया था, लेकिन यह बहुत छोटा है। धरती के चांद से भी छोटा होने की वजह से इसका ग्रह का दर्जा खत्म कर दिया गया। प्लूटो पर किए गए एक नए रिसर्च में रोचक तथ्य सामने आए हैं। इस शोध में प्लूटो की सतह पर रहस्यमयी ज्वालामुखियों के मौजूद होने की बात कही गई है। सौरमंडल में कहीं भी ऐसा देखने को नहीं मिला है। 



प्लूटो की उबड़ खाबड़ जमीन पर पहली बार विशाल बर्फीली ज्वालामुखियां देखी गई हैं। नेचर कम्युनिकेशन जर्नल में यह स्टडी प्रकाशित की गई है। साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट की ग्रह वैज्ञानिक और इस स्टडी की लेखक केल्सी सिंगर ने बताया है कि प्लूटो के स्पूतनिक प्लैनिटिया के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में जमीन के नीचे से इतना अधिक कीचड़ निकलता है जिससे एक से सात किमी लंबे पहाड़ बन जाते हैं। स्टडी में बताया गया है कि इम्पैक्ट क्रेटर वाले कुछ इलाकों में कई बड़े टीले नजर आते हैं। 

Scientists confirm volcanoes of ice on pluto not seen anywhere in solar system
प्लूटो पर हैं बर्फीली ज्वालामुखियां - फोटो : NASA

सौरमंडल में कही नहीं है ऐसा

प्लूटो पर जैसा भूभाग है वैसा सौरमंडल में कहीं नहीं है। रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि प्लूटो के भीतर का हिस्सा पहले के अनुमान से अधिक गर्म था या न्यू होराइजनोन्स अंतरिक्ष यान से पता लगाए अनुमान से ज्यादा गर्म है। केल्सी सिंगर ने संभावना जताई है कि बर्फीली ज्वालामुखी से निकलने वाली लावा एक गाढ़े कीचड़ जैसे ठंडे पानी के मिश्रण या फिर ग्लेशियर की तरह ठोस बहाव के जरिए धीरे-धीरे बाहर आती है। 

Scientists confirm volcanoes of ice on pluto not seen anywhere in solar system
प्लूटो पर हैं बर्फीली ज्वालामुखियां - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों का मानना है कि सौरमंडल के कई और ठंडे उपग्रहों पर बर्फीली ज्वालामुखी मौजूद हैं, लेकिन सिंगर ने बताया कि प्लूटो पर मौजूद ज्वालामुखी अब तक देखी गईं दूसरी बर्फीली ज्वालामुखियों से काफी अलग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Scientists confirm volcanoes of ice on pluto not seen anywhere in solar system
प्लूटो पर हैं बर्फीली ज्वालामुखियां - फोटो : iStock

स्टडी के लेखक केल्सी सिंगर का कहना है कि यह बता पाना कठिन है कि इन ज्वालामुखियों का निर्माण किस समय हुआ था। हांलाकि वैज्ञानिकों का मानना है कि इनका निर्माण कुछ करोड़ साल पहले या उससे जल्दी हुआ होगा। उनका कहना है कि प्लूटो के ज्यादातर इलाके में क्रेटर या गड्ढे मौजूद नहीं हैं। उनका कहना है कि इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि इनका निर्माण अभी भी हो रहा हो। 

विज्ञापन
Scientists confirm volcanoes of ice on pluto not seen anywhere in solar system
प्लूटो पर हैं बर्फीली ज्वालामुखियां - फोटो : iStock

2015 में मिली थी बर्फीले ज्वालामुखी की जानकारी

साल 2015 में प्लूटो पर ज्वालामुखियों की जानकारी मिली थी। जब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का न्यू होराइजंस यान प्लूटो के पास गुजरा था। प्लूटो के पास से गुजरने वाला न्यू होराइजंस पहला अंतरिक्ष यान है जिसकी मदद से ज्वालामुखी की तस्वीरें ली गई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed