Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Amar Ujala Top News Japan Visit PM Narendra Modi Vinay Kumar Saxena Delhi New LG Latest News Update
{"_id":"628bb020ab771a7fe127cc5d","slug":"amar-ujala-top-news-japan-visit-pm-narendra-modi-vinay-kumar-saxena-delhi-new-lg-latest-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिन की बड़ी खबरें: जापान में मोदी-मोदी की गूंज और विनय कुमार सक्सेना होंगे दिल्ली के नए एलजी, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिन की बड़ी खबरें: जापान में मोदी-मोदी की गूंज और विनय कुमार सक्सेना होंगे दिल्ली के नए एलजी, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 23 May 2022 09:32 PM IST
सार
आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 6
Amar Ujala Top News
- फोटो : Amar Ujala Top News
Link Copied
पीएम मोदी टोक्यो में 24 मई को क्वाड शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ऑस्ट्रेलिया व जापान के प्रधानमंत्रियों के साथ शामिल होंगे। पीएम मोदी ने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित किया उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा में जापान की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
2 of 6
vinay kumar saxena
- फोटो : फाइल फोटो
अनिल बैजल की जगह लेंगे विनय सक्सेना
अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह पदभार ग्रहण करने की तारीख से दिल्ली के उपराज्यपाल होंगे। इससे पहले विनय कुमार सक्सेना खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के चैयरमैन थे। उन्होंने 27 अक्तूबर 2015 को अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
चीन से लीक हुए ऑडियो में कई चौंकाने वाले खुलासे।
- फोटो : अमर उजाला।
बाइडन ने दी चीन को धमकी
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार को क्वाड समिट के लिए जापान पहुंचे। माना जा रहा है कि बैठक में चारों देश- अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र और चीन की दादागिरी से निपटने के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन पर बात करेंगे। हालांकि, बाइडन ने टोक्यो पहुंचते ही समिट को लेकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। उन्होंने सीधे ताइवान का मुद्दा उठाते हुए चीन को चेतावनी जारी कर दी। पढ़ें पूरी खबर
4 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
ऋषभ पंत हुए धोखाधड़ी का शिकार
भारत और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। उन्हें हरियाणा के एक क्रिकेटर ने करोड़ो रुपये का चूना लगाया है। पंत को 1.6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पंत को चूना लगाने वाले खिलाड़ी का नाम मृणांक सिंह है। पुलिस ने उसे एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने अपने मैनेजर पुनीत सोलंकी के साथ मिलकर मृणांक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 6
रोप वे (सांकेतिक तस्वीर)
मैहर में आंधी से गई लाइट
सतना के मैहर में दामोदर रोपवे प्रबंधन की लापरबाही से कई श्रद्धालु हवा में अटक गए। बता दें कि तूफान में भी रोपवे चल रहा था, जब हवा की रफ्तार बढ़ गई और लाइट चली गई तो अचानक बीच में ही रोपवे को रुक गया। करीब आधे घंटे तक रोपवे की ट्रॉलियां हवा में लटकती रहीं। श्रद्धालु रोपवे की ट्रॉलियों में हवा में लटके रहे। करीब 80 लोग हवा में अटक गए थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।