Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Aryan Khan Drugs Case: NCP Minister Nawab Malik Made 12 Sensational Allegations Against NCB Director Read More About It
{"_id":"62909474dec4f30ea9754498","slug":"aryan-khan-drugs-case-ncp-minister-nawab-malik-made-12-sensational-allegations-against-ncb-director-read-more-about-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Drug Case: आर्यन की गिरफ्तारी के बाद मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी डायरेक्टर पर लगाए थे गंभीर आरोप, क्या वो सच निकले?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Aryan Khan Drug Case: आर्यन की गिरफ्तारी के बाद मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी डायरेक्टर पर लगाए थे गंभीर आरोप, क्या वो सच निकले?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Fri, 27 May 2022 03:03 PM IST
सार
क्रूज ड्रग्स मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट मिल गई है। इसके बाद एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
1 of 12
शाहरूख खान और आर्यन खान
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
क्रूज ड्रग्स मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट मिल गई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपनी चार्ज शीट में आर्यन खान का नाम नहीं शामिल किया है। इसके बाद से एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
जब ये कार्रवाई हुई थी तब महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब कहा जा रहा है कि मंत्री नवाब मलिक के कई आरोप सही थे। हालांकि, एनसीबी ने इन आरोपों को लेकर जांच की बात कही है। जानिए कब-कब मलिक ने क्या-क्या आरोप लगाए थे?
Trending Videos
2 of 12
आर्यन खान
- फोटो : social media
02 अक्तूबर 2021 : एनसीबी की कार्रवाई
देर रात एनसीबी ने क्रूज पर छापेमारी की थी। मामले में आर्यन खान समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
नवाब मलिक को कारण बताओ नोटिस
- फोटो : Amar Ujala
06 अक्तूबर 2021 : मलिक का पहला आरोप
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि क्रूज पर छापेमारी की कार्रवाई एक साजिश है। कार्रवाई के दौरान भाजपा के पूर्व नेता मनीष भानुशाली और धोखाधड़ी के मामले में आरोपी केपी गोसावी मौजूद थे। केपी गोसावी को एनसीबी ने गवाह बनाया है।
4 of 12
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
09 अक्तूबर 2021 : मलिक का दूसरा आरोप
मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि क्रूज पर छापेमारी के दौरान एनसीबी ने कई लोगों को बिना पूछताछ किए छोड़ दिया। इसमें भाजपा नेता मोहित कंबोज का रिश्तेदार भी शामिल था। महाराष्ट्र भाजपा के बड़े नेताओं ने केंद्र सरकार की मदद से उसे एनसीबी के चंगुल से बाहर करवाया।
विज्ञापन
5 of 12
राकांपा नेता नवाब मलिक।
- फोटो : PTI
14 अक्तूबर 2021 : मलिक का तीसरा आरोप
नवाब मलिक ने दावा किया कि एनसीबी ने मेरे दामाद समीर खान के पास से 200 किलो हर्बल तंबाकू को गांजा के रूप में दिखाने की कोशिश की। एजेंसी को मेरे दामाद के पास से कुछ बरामद नहीं हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।