सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Drug Case: रेड के बाद आर्यन को एनसीबी दफ्तर ले जाने वाले शख्स को रिमांड, तस्वीरों में देखें कैसे बदले हालात?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 28 Oct 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan got bail and Kiran Gosavi who took Aryan in NCB office sent to police remand
आर्यन खान को मिली जमानत, किरण गोसावी रिमांड में - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज जमानत मिल गई। वहीं, उस शख्स को रिमांड पर भेज दिया गया जो ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए आर्यन का हाथ पकड़कर उन्हें एनसीबी कार्यालय के अंदर ले गया था। यह शख्स इस मामले में एनसीबी का गवाह था और इसकी आर्यन खान के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 

Trending Videos
Aryan Khan got bail and Kiran Gosavi who took Aryan in NCB office sent to police remand
किरण गोसावी - फोटो : एएनआई

इस शख्स का नाम किरण गोसावी है। उसे आज ही पुणे पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। गोसावी पर 2018 का एक धोखाधड़ी का मामला पहले से दर्ज है। वहीं, आज दो और मामले दर्ज किए गए। गोसावी पर सोशल मीडिया पर लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan got bail and Kiran Gosavi who took Aryan in NCB office sent to police remand
किरण गोसावी - फोटो : एएनआई (फाइल)

गोसावी के खिलाफ यह मामला सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी के तहत दर्ज किया गया है। इसके अलावा उसके खिलाफ आईपीसी (भारतीय दंड संहिता) की धारा 419 के तहत धोखाधड़ी का एक और मामला भी दर्ज किया गया है। गोसावी को आज पुणे सत्र अदालत के सामने पेश किया गया था जहां से उसे आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया गया। 

Aryan Khan got bail and Kiran Gosavi who took Aryan in NCB office sent to police remand
किरण गोसावी और आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा, किरण गोसावी की आर्यन खान के साथ एक सेल्फी लेते हुए तस्वीर भी वायरल हुई थी। इसके बाद गोसावी चर्चा में आ गया था। कुछ लोगों ने यह कयास भी लगाया था कि वह एनसीबी का कोई अधिकारी है। हालांकि, बाद में एनसीबी ने खुद बयान जारी कर बताया था कि वायरल हो रही तस्वीर में आर्यन खान के साथ दिख रहे शख्स का एनसीबी के साथ कोई संबंध नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed