{"_id":"62ad73ce10ee1b681b313821","slug":"assam-flood-situation-worsens-55-death-tripura-flood-pm-modi-talks-himanta-biswa-sarma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: असम और त्रिपुरा में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 55 लोगों की मौत, 19 लाख लोग हुए प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तस्वीरें: असम और त्रिपुरा में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 55 लोगों की मौत, 19 लाख लोग हुए प्रभावित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
असम में बाढ़ से हाहाकार
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
असम और त्रिपुरा में बाढ़ से स्थिति भयावह हो गई है। अब तक इस जानलेवा बाढ़ से 55 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को फोन कर राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मोदी ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को हो रही कठिनाइयों पर चिंता भी जताई। बता दें कि असम के 28 जिलों में इस साल 18.95 लाख से अधिक लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में राज्य में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है।
2 of 5
असम में बाढ़ से हाहाकार
- फोटो : Social media
बाढ़ के दौरान असम के होजई जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को ले जा रही एक नौका पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन बच्चे लापता हो गए, जबकि 21 अन्य लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
3 of 5
असम में बाढ़ से हाहाकार
- फोटो : Twitter@ Indian Army
पुलिस अधिकारियों के अनुसार 24 ग्रामीणों का एक समूह शुक्रवार देर रात इस्लामपुर गांव से सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ रहा था, तभी रायकोटा इलाके में उनकी नौका पानी में डूबे एक ईंट-भट्टे से टकरा जाने के कारण पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
असम में बाढ़ से हाहाकार
- फोटो : Twitter@ Indian Army
कोपिली नदी ने बड़े भूभाग में पानी भर दिया है और जिले में 55,150 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जो इस साल की शुरुआत में बाढ़ की पहली लहर में भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था। जिले के 47 राहत शिविरों में कुल 29,745 लोगों ने शरण ली है।
विज्ञापन
5 of 5
त्रिपुरा में बाढ़ से हाहाकार
- फोटो : Social media
वहीं पश्चिम त्रिपुरा जिले के सदर अनुमंडल में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में 2,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने 20 राहत शिविरों में शरण ली है। हालांकि, अभी तक किसी के मारे जाने की खबर नहीं है, उन्होंने बताया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।