Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Agneepath Army Recruitment: Know Where Military Jawan Can Get Jobs After Four Years of Experience News in Hindi
{"_id":"62a9884ab2db2f0dac0c7b8e","slug":"agneepath-army-recruitment-know-where-military-jawan-can-get-jobs-after-four-years-of-experience-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agneepath Scheme: सेना में चार साल काम करने के बाद कहां-कहां नौकरी पा सकेंगे जवान, जानिए किसने किया क्या एलान?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Agneepath Scheme: सेना में चार साल काम करने के बाद कहां-कहां नौकरी पा सकेंगे जवान, जानिए किसने किया क्या एलान?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:20 AM IST
सार
केंद्र सरकार ने मंगलवार को सेना भर्ती में बड़ा बदलाव किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसके लिए 'अग्निपथ भर्ती योजना' लॉन्च की। इसके तहत अब सेना में युवाओं को चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। यह भर्ती साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल की उम्र तक के युवाओं की होगी। हालांकि, इस साल उम्र सीमा में युवाओं को दो साल की छूट दी गई है। मतलब 2022 में होने वाली भर्ती में 23 साल तक के युवा भाग ले सकेंगे।
केंद्र सरकार ने मंगलवार को सेना भर्ती में बड़ा बदलाव किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसके लिए 'अग्निपथ भर्ती योजना' लॉन्च की। इसके तहत अब सेना में युवाओं को चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। यह भर्ती साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल की उम्र तक के युवाओं की होगी। हालांकि, इस साल उम्र सीमा में युवाओं को दो साल की छूट दी गई है। मतलब 2022 में होने वाली भर्ती में 23 साल तक के युवा भाग ले सकेंगे।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
नए भर्ती नियम को लेकर तमाम तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। विपक्षी पार्टियां पूछ रही हैं कि चार साल की नौकरी पूरी होने के बाद युवा क्या करेंगे? उनके भविष्य का क्या होगा। इस बीच कई राज्य सरकारों और केंद्रीय विभागों ने अग्निवीरों को सेवा समाप्त होने के बाद अपने यहां नौकरियों में वरीयता देने का एलान किया है।
आइए जानते हैं कि सेना में चार साल की नौकरी करने के बाद युवाओं के लिए कहां-कहां नौकरी के मौके होंगे? किस राज्य सरकार और केंद्रीय मंत्रालय ने क्या एलान किया है?
Trending Videos
2 of 13
सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
पहले जानिए नए भर्ती नियम के बारे में सबकुछ
'अग्निपथ भर्ती योजना' के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा। भर्ती के लिए साढ़े 17 साल से 21 साल की आयु सीमा तय की गई है। हालांकि, इस साल उम्र सीमा में युवाओं को दो साल की छूट दी गई है। मतलब 2022 में होने वाली भर्ती में 23 साल तक के युवा भाग ले सकेंगे। चार साल के अंत में 75 फीसदी सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा। अधिकतम 25 फीसदी इच्छुक जवानों को सेना में आगे भी सेवा देने का मौका मिलेगा। यह तब होगा जब रिक्तियां होंगी। जिन जवानों को सेवा से मुक्त किया जाएगा, उन्हें सशस्त्र बल व अन्य सरकारी नौकरियों में वरीयता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
एक करोड़ का बीमा, 10वीं पास जवानों को 12वीं भी कराई जाएगी
नए नियम के मुताबिक भर्ती होने वाले युवाओं को छह महीने की ट्रनिंग दी जाएगी। इसके लिए 10वीं या 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकेंगे। 10वीं पास जवानों को सेवाकाल के दौरान 12वीं भी कराई जाएगी। इन नौजवानों को अग्निवीर कहा जाएगा। अगर कोई अग्निवीर देश सेवा के दौरान शहीद हो जाता है तो उसे सेवा निधि समेत एक करोड़ से ज्यादा की राशि ब्याज समेत दी जाएगी।
इसके अलावा बची हुई नौकरी का वेतन भी दिया जाएगा। अगर कोई जवान ड्यूटी के दौरान डिसेबिल यानी दिव्यांग हो जाता है तो उसे 44 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी और बची हुई नौकरी का वेतन भी दिया जाएगा।
4 of 13
सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
चार साल बाद मिलेगी एकमुश्त राशि
चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। जो 11.71 लाख रुपए होगा। येाजना की शुरुआत 90 दिन बाद हो जाएगी। इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 13
सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
जानें कितना मिलेगा वेतन ?
साल
महीनेवार वेतन
कैश इन हैंड
प्रथम वर्ष
30000
21000
दूसरे वर्ष
33000
23100
तीसरे वर्ष
36000
25580
चौथे वर्ष
40000
28000
नोट: कुल वेतन का 30 फीसदी हिस्सा अग्निवीर कॉर्प्स फंड में जमा होगा। इतनी ही राशि सरकार भी इस फंड में डालेगी। चार साल बाद ब्याज सहित यह राशि अग्निवीर को मिलेगी। जो 11.71 लाख रुपये होगी। आगे जानिए चार साल की सेवा के बाद कहां-कहां मिलेगी नौकरी?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।