सब्सक्राइब करें

बरसाने का लठ, नंदगांव की ढाल...रंगों से होगा धमाल

पुनीत शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Mar 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
Barsana, Nandgaon celebrate Lathmar Holi

बरसाने के हर घर में लट्ठ तैयार किए जा रहे हैं। इन्हीं से लट्ठमार होली जो खेली जानी है। महिलाएं बाकायदा लट्ठ चलाने का अभ्यास कर रही हैं। वहीं बरसाने से बमुश्किल नौ किलोमीटर दूर बसे नंदगांव में ढाल तैयार की जाएंगी। तेल की मालिश करके इसे चमकाया जाएगा। 

Trending Videos
Barsana, Nandgaon celebrate Lathmar Holi

कई जगह तो बुजुर्ग इस काम में जुट भी गए हैं। हालांकि लोगों का कहना है कि महाशिवरात्रि के बाद सभी जगह तैयारियां तेज हो जाती हैं।बरसाने की लट्ठमार होली की देश ही नहीं विदेशों तक धूम रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Barsana, Nandgaon celebrate Lathmar Holi

ब्रज के इस महोत्सव की एक पखवाड़े पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। बरसाना में छह मार्च को लट्ठमार होली का भव्य आयोजन होगा। रंग और गुलाल के ऐसे गुबार छाएंगे कि आसमान भी होली के रंग में रंगा नजर आए। 

Barsana, Nandgaon celebrate Lathmar Holi

बता दें कि लट्ठमार होली में बरसाना की गोपी स्वरूप महिलाएं लट्ठ लेकर नंदगांव के कृष्ण स्वरूप ग्वालों के साथ होली खेलती हैं। इसमें प्रेम पगीं लाठियों से नंदगांव से आई हुरियारों की टोली पर प्रहार किया जाता है। हुरियारे ढाल की मदद से लाठियों से खुद का बचाव करते हैं। इसी बीच रंग भी उड़ाया जाता है। ऐसे में बरसाना के घर-घर में लट्ठ तैयार किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Barsana, Nandgaon celebrate Lathmar Holi

जमुना देवी ने बताया कि वह करीब 50 साल से लगातार होली खेलती आ रही हैं। इस साल के लिए भी तैयारियां हो रही हैं। लठ को तेल लगाकर तैयार करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed