{"_id":"58b9278a4f1c1b9269830b4d","slug":"maruti-suzuki-baleno-rs-launched-in-delhi-with-attractive-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लांच हुई मारुति की बलेनो रोड स्पोर्ट, कीमत 8.69 लाख रुपये ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
लांच हुई मारुति की बलेनो रोड स्पोर्ट, कीमत 8.69 लाख रुपये
Mon, 06 Mar 2017 02:37 PM IST
amarujala.com-Written by: अमित द्विवेदी
amarujala.com-Written by: अमित द्विवेदी
Updated Mon, 06 Mar 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी बहुप्रतीक्षित कार बलेनो रोड स्पोर्ट को बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस कार के साथ ही भारतीय बाजार में कंपनी ने अपनी बूस्टरजेट इंजन को भी पेश किया है। बलेनो रोड स्पोर्ट के फ्रंट व रियर बंपर नए है, इसमें दिया गया जाली वाला ग्रिल और काले रंग में रंगे एलॉय व्हील इसे एक अलग स्पोर्टी अंदाज प्रदान करते हैं।
लांच हुई मारुति की बलेनो रोड स्पोर्ट, कीमत 8.69 लाख
2 of 5
कुल मिलाकर देखें तो यह ठीक वही कार है जिसे कंपनी ने पिछले साल ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था। कंपनी ने बलेनो रोड स्पोर्ट को 25 से 30 की उम्र वालों को ध्यान में रखकर तैयार किया है।कार में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 20 प्रतिशत ज्यादा पॉवर और 30 प्रतिशत ज्यादा का टॉर्क प्रदान करता है।
लांच हुई मारुति की बलेनो रोड स्पोर्ट, कीमत 8.69 लाख
3 of 5
यह इंजन अपनी छोटी क्षमता के बावजूद 21.1 किलो मीटर का माइलेज प्रदान करता है। यह वही इंजन है जिसका इस्तेमाल कंपनी विदेश में बिकने वाली कई कारों में करती है। इस कार को पांच स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के साथ किया गया है। इसके चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लांच हुई मारुति की बलेनो रोड स्पोर्ट, कीमत 8.69 लाख
4 of 5
यह एक शानदार परफॉर्मेंस कार है। हम इस कार को 4 मार्च को बीआईसी पर चला रहे हैं और आपको इसके पूर्ण रिव्यू से रूबरू करवाएंगे। इसकी कीमत मारुति ने 8.69 लाख रखी है। इसके साथ ही मारुति सुजुकी की हॉट हैचबैक सेगमेंट में एंट्री हो गई है।
विज्ञापन
लांच हुई मारुति की बलेनो रोड स्पोर्ट, कीमत 8.69 लाख
5 of 5
इसका सीधा मुकाबला पोलो जीटी व अबार्थ पुंटो इवो से है। इसमें लगा 998 सीसी का इंजिन 75kw की अधिकतम शक्ति 5500 आरपीएम पर तथा 150 एनएम का टॉर्क 1700-4500 आरपीएम पर प्रदान करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।