हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
18 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
क्या है तीनों कृषि बिलों में और क्या है विपक्ष की आपत्तियां, जानिए सबकुछ
केंद्र सरकार ने तमाम विरोध के बावजूद कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए तीन बिलों को लोकसभा में पेश कराने के बाद पारित भी करा लिया। तीनों बिलों में लोकसभा में जबरदस्त संग्राम मचा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कृषि अध्यादेशों पर बवाल: हरसिमरत के बाद पंजाब में अब कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा
कृषि अध्यादेशों को लेकर पंजाब में बवाल बढ़ता ही जा रहा है। पहले केंद्र सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अपना इस्तीफा दिया, अब पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने भी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
वैक्सीन और वैज्ञानिकों पर मुझे भरोसा है लेकिन ट्रंप पर नहीं: जो बिडेन
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की जंग जलवायु परिवर्तन, अर्थव्यवस्था और कोरोना वायरस पर मुखर होती जा रही है। देश में दो लाख के करीब हुई मौतों को लेकर जोसेफ आर. बिडेन जूनियर ने राष्ट्रपति ट्रंप पर राजनीति करने के आरोप लगाए।
यहां पढ़ें पूरी खबर
रेलवे जल्द ही व्यस्त स्टेशनों पर वसूलेगा ‘यूजर चार्ज’, महंगे हो जाएंगे टिकट
भारतीय रेलवे जल्द ही विमानों के किराए की तर्ज पर पुनर्विकसित और अत्यधिक व्यस्त स्टेशनों पर यात्रियों से किराए में ‘यूजर चार्ज’ वसूलना शुरू करेगा। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष बी के यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में राजस्व जुटाने के लिए यह निर्णय किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर