Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Bengaluru Techie Suicide Female Software Engineer Committed Suicide due to Private Photos Leak Case
{"_id":"6789d220758f701fea0f6a8a","slug":"blackmailed-by-uncle-over-private-photos-bengaluru-techie-dies-by-suicide-know-all-about-it-2025-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bengaluru Techie Suicide: निजी तस्वीरों को लेकर चाचा ने किया ब्लैकमेल, महिला तकनीकी विशेषज्ञ ने की आत्महत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru Techie Suicide: निजी तस्वीरों को लेकर चाचा ने किया ब्लैकमेल, महिला तकनीकी विशेषज्ञ ने की आत्महत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 17 Jan 2025 09:14 AM IST
सार
महिला की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी छह साल से अपने चाचा और चाची के साथ रह रही थी और उनके साथ घूमने भी जाती थी।
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले में अब भी रोज कुछ न कुछ खुलासे और अपडेट आ रहे हैं। इस बीच एक और तकनीकी विशेषज्ञ ने मौत को गले लगा लिया है। इस बार 24 वर्षीय एक महिला तकनीकी विशेषज्ञ ने अपनों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। उसे उसके चाचा और चाची ही ब्लैकमेल कर रहे थे।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 24 वर्षीय एक महिला तकनीकी विशेषज्ञ ने बंगलूरू के एक होटल के कमरे में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि उसके चाचा और चाची कथित तौर पर उसकी निजी तस्वीरों और वीडियो के साथ उसे बार-बार ब्लैकमेल कर रहे थे।
2 of 5
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
चाचा मामले का मुख्य आरोपी
पुलिस ने बताया कि महिला का चाचा मामले का मुख्य आरोपी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और विस्तृत जांच चल रही है। महिला ने रविवार शाम को कुंदलाहल्ली मेट्रो स्टेशन के पास राधा होमटेल में खुद को आग लगा ली, जब उसके चाचा ने उसे वहां मिलने के लिए मजबूर किया।
3 of 5
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
धमकी देकर होटल आने को मजबूर किया
व्हाइटफील्ड के पुलिस उपायुक्त शिवकुमार गुनार के मुताबिक, महिला शुरू में उस होटल के कमरे में जाने के लिए तैयार नहीं थी, जहां उसके चाचा इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब चाचा ने उसके माता-पिता के साथ उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो साझा करने की धमकी दी तो उसे ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
police
- फोटो : अमर उजाला
कुछ ज्वलनशील पदार्थ डाला और खुद को आग लगा ली
हालांकि, पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने कमरे के अंदर अपने ऊपर कुछ ज्वलनशील पदार्थ डाला और खुद को आग लगा ली। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। महिला की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी छह साल से अपने चाचा और चाची के साथ रह रही थी और उनके साथ घूमने भी जाती थी।
विज्ञापन
5 of 5
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
व्यक्ति के पास से एक पेन ड्राइव जब्त की गई
पुलिस ने बताया कि उन्होंने व्यक्ति के पास से एक पेन ड्राइव जब्त कर ली है। व्यक्ति और उसकी पत्नी के खिलाफ एचएएल पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच चल रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।