Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Celebrations on Mahayuti Maharashtra Victory BJP office Delhi PM Modi Rajnath Singh Amith Shah JP Nadda
{"_id":"674244fb6808fed8200fba16","slug":"celebrations-on-mahayuti-maharashtra-victory-bjp-office-delhi-pm-modi-rajnath-singh-amith-shah-jp-nadda-2024-11-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: महाराष्ट्र में भाजपा ने हरियाणा की तरह पलटी बाजी; महायुति की महाजीत पर पार्टी मुख्यालय में जश्न, देखें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Photos: महाराष्ट्र में भाजपा ने हरियाणा की तरह पलटी बाजी; महायुति की महाजीत पर पार्टी मुख्यालय में जश्न, देखें
महाराष्ट्र में भाजपा-नीत महायुति की प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है। विभाजनकारी ताकते हारी हैं, नकारात्मक राजनीति की हार हुई है परिवारवाद की हार हुई है। आज महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया है।
पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर जनता का किया धन्यवाद
2 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाथ जोड़कर जनता को धन्यवाद कहा।
महाराष्ट्र में विभाजनकारी ताकतों की हार हुई- पीएम मोदी
3 of 6
जीत के बाद पीएम मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री ने कहा आज देश के अनेक राज्यों में उपचुनावों के भी नतीजे आए हैं और लोकसभा की हमारी एक सीट और बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान ने भाजपा का जमकर समर्थन दिया है। असम के लोगों ने भाजपा पर एक बार फिर भरोसा जताया है। मध्य प्रदेश में भी हमें सफलता मिली है। बिहार में भी एनडीए का समर्थन बढ़ा है। यह दिखाता है कि देश अब सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
230 सीटों पर महायुति की प्रचंड बहुमत
4 of 6
लोगों में दिखा उत्साह
- फोटो : एक्स@ANI
महाराष्ट्र चुनाव में महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीटों पर जीत दर्ज की। जिसमें भाजपा ने 132, शिंदे की शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं। वहीं महाविकास आघाड़ी ने सिर्फ 46 सीटें जीतीं। जिसमें कांग्रेस ने 16 और शिवसेना ने 20 सीटें जीतीं।
विज्ञापन
जनता ने सुशासन के मॉडल पर जताया भरोसा-पीएम मदी
5 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : एक्स@ANI
पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र देश का छठा राज्य है, जिसने भाजपा को लगातार तीन बार जनादेश दे दिया है। इससे पहले गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा और मध्य प्रदेश में हम लगातार तीन बार जीत चुके हैं। बिहार में एनडीए को तीन बार से ज्यादा जनादेश मिला है। साठ साल के बाद आपने मुझे तीसरी मौका दिया। ये जनता का हमारे सुशासन के मॉडल पर विश्वास है और विश्वास को बनाए रखने में हम कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।