फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयललिता ही नहीं इन मुख्यमंत्रियों का भी हुआ अपने कार्यकाल के दौरान निधन

Sun, 25 Dec 2016 06:01 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Dec 2016 06:01 AM IST
विज्ञापन
chief ministers who died while there tenure
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और एआईडीएमके की मुखिया जयललिता का सोमवार चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनकी मौत से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

  
वह साल 1991 में पहली बार राज्य की मुख्यमंत्री बनी थी जिसके बाद वह लगातार 6 बार राज्य की मुख्यमंत्री बनी। अपने शासन के दौरान उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए जिन्होंने उन्हें जनता के बीच काफी पॉपुलर बना दिया।जयललिता ने जनता को दो रुपये में पेट भर खाना खिलाने की शुरूआत की थी। उन्हें अम्मा के नाम से जाना जाता था। 

लेकिन हम आपको उन मुख्यमंत्रियों के बारे में बता रहे हैं जिनका निधन अपने कार्यकाल के दौरान ही हुआ - 
 

जयललिता ही नहीं इन मुख्यमंत्रियों का भी हुआ अपने कार्यकाल के दौरान निधन

chief ministers who died while there tenure

मुफ्ती मोहम्मद सईद (1936-2016)
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे मुफ्ती मोहम्मद सईद का निधन 7 जनवरी 2016 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ। उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। सईद पीडीपी के संस्थापक भी थे और दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

जयललिता ही नहीं इन मुख्यमंत्रियों का भी हुआ अपने कार्यकाल के दौरान निधन

chief ministers who died while there tenure

एमजी रामचंद्रन (1917-1987)
एमजीआर के नाम से मशहूर रामचंद्रन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे। वह फिल्म निर्माता, अभिनेता, निर्देशक निर्माता भी थे। उन्होंने तमिल सिनेमा में भी काम किया। रामचंद्रन का निधन 24 दिसंबर 1987 को मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयललिता ही नहीं इन मुख्यमंत्रियों का भी हुआ अपने कार्यकाल के दौरान निधन

chief ministers who died while there tenure

वाईएस राजशेखर रेड्डी (1949-2009)
वाईएस राजशेखर रेड्डी को वाईएसआर के नाम से पहचाना जाता था। वह साल 2004 से 2009 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। रेड्डी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी थे। 2 सितंबर 2009 को हेलिकॉप्टर हादसे में रेड्डी का निधन हो गया था।

उनके नेतृत्‍व में ही मई 2004 के राज्‍य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 185 सीटों पर विजय हासिल की थी। वह ग्‍यारहवीं विधानसभा में 1999 से 2004 तक विपक्ष के नेता रहे थे। रेड्डी चार बार लोकसभा सदस्य भी रहे। 

विज्ञापन

जयललिता ही नहीं इन मुख्यमंत्रियों का भी हुआ अपने कार्यकाल के दौरान निधन

chief ministers who died while there tenure

शेख अबदुल्ला (1905-1982)
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे शेख अबदुल्ला का 8 सितंबर 1982 में निधन हो गया था। अबदुल्ला ने फरवरी 1975 से मार्च 1977 तक मुख्यमंत्री के रूप में अपना पहला कार्यकाल पुरा किया था।

जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के अगले विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा दिया। उन्होंने जुलाई 1977 से सितंबर 1982 तक मुख्यमंत्री के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed