सब्सक्राइब करें

#LadengeCoronaSe: किचन में ही मौजूद हैं कोरोना से लड़ने की चीजें, इस्तेमाल का तरीका जान लीजिए

apurva rai अपूर्वा राय
Updated Fri, 27 Mar 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
COVID-19 Boost Your Immune System Through Nutrition It can Fight any Virus
- फोटो : अमर उजाला

इस वक्त पूरा विश्व कोरोना वायरस (COVID-19) जैसी महामारी से लड़ रहा है। लोगों को इस वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए लॉकडाउन किया गया है और सामाजिक दूरी बनाने की सलाह भी दी जा रही है। बावजूद इसके भारत में रोजाना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus In India) से अब तक 600 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना वायरस को लेकर हो रहे अध्ययनों में यह बात तो साफ हो चुकी है कि यदि आपका इम्यूनिटी सिस्टम ठीक होगा तो कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा कम से कम है। शरीर को बाहरी संक्रमण से बचाकर रखने के लिए शरीर के अंदर एक रक्षा प्रणाली होती है, जिसे इम्यून सिस्टम या रोग प्रतिरोधक शक्ति कहते हैं।

loader




इम्यूनिटी बेहतर बनाए रखने और बढ़ाने के लिए आपके किचन में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो इस वायरस से लड़ने में आपकी मदद कर सकती है। कई हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि किसी भी संक्रमण से बचने के लिए आपकी इम्यूनिटी (Immunity) का काफी ज्यादा योगदान होता है। तो चलिए आपको बताते हैं आपके किचन में मौजूद किन चीजों को खाने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और आप किसी भी वायरस से लड़ने में सक्षम होंगे।

Trending Videos
COVID-19 Boost Your Immune System Through Nutrition It can Fight any Virus
फाइबर युक्त भोजन - फोटो : सोशल मीडिया

फाइबर युक्त भोजन

हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली का 70 प्रतिशत हिस्सा हमारे आंत में होता है। इसलिए हम क्या खाते हैं इसका सीधा प्रभाव हमारी इम्यूनिटी पर पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि दिन में जितना फाइबर निर्मित खाना खाया जाए, उतना ही स्वास्थ्य को अच्छा रखा जा सकता है। फाइबर निर्मित खाना न सिर्फ आपके दिल को मजबूत रखने में मदद करता है, बल्कि उच्च रक्तचाप और स्ट्रोक को भी कम करता है। एक युवा को हर दिन करीबन 15 ग्राम फाइबर अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। आप जितना अधिक पोषक तत्व युक्त भोजन करेंगे, उतना ही स्वस्थ रहेंगे।
ओट्स, दाल, फ्लेक्सीड, फल, ब्रॉक्ली फाइबर युक्त होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
COVID-19 Boost Your Immune System Through Nutrition It can Fight any Virus
vitamin d - फोटो : social media

विटामिन डी है खास मददगार

विटामिन डी का सेवन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। विटामिन डी का मुख्य धूप को माना जाता है, लेकिन आप कई और चीजों के सेवन जैसे सालमन मछली और दूध शामिल से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं। गाय का दूध विटामिन डी और कैल्शियम का एक बड़ा स्रोत है। विटामिन डी की कमी होने पर गाजर खाना भी फायदेमंद होता है। गाजर खाने से बेहतर होगा कि आप गाजर का जूस पिएं। ये सभी चीजें आपके घर के किचन में ही मौजूद होती हैं। ऐसे में जरूरी है इनका ठीक प्रकार से सेवन ताकि किसी भी तरह का वायरस आपको छू भी न सके। लॉकडाउन के दौरान घर की बालकनी में बैठकर भी आप सूर्य से विटामिन डी ले सकते हैं।
COVID-19 Boost Your Immune System Through Nutrition It can Fight any Virus
drinking water - फोटो : pixa

खूब पानी पिएं

शरीर में डीहाइड्रेशन होने से थकावट महसूस होती है। इसलिए सही मात्रा में पानी पीना आपके लिए बहुत जरूरी है। दिन में करीबन 8 ग्लास पानी पीना आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है। पानी शरीर से गंदगी को निकालने में मदद करता है। जब आप डीहाइड्रेट होते हैं तो शरीर सारा पानी सोख लेता है, जिससे कोलोन सूख जाते हैं और इस वजह से शरीर से गंदगी निकल नहीं पाती है और इसी वजह से आप कई बीमारियों से ग्रसित होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सही मात्रा में पानी का सेवन करें। शोध से पता चला है कि सही मात्रा में हाइड्रेशन बलगम को गाढ़ा और कठोर रोगजनकों को रोकने में मदद करता है।
विज्ञापन
COVID-19 Boost Your Immune System Through Nutrition It can Fight any Virus
micronutrients - फोटो : सोशल मीडिया

सूक्ष्म पोषक जरूरी

सूक्ष्म पोषक तत्व अन्य न्यूट्रिएंट्स की तुलना में बहुत कम मात्रा में जरूरी होते हैं, लेकिन शरीर के विकास के लिए जरूरी होते हैं। विशेष रूप से ये पाचन तंत्र के श्लेष्म परत को संरक्षित करने और मोनोसाइट्स, मैक्रोफेज, डेंड्राइटिक कोशिकाओं और लिम्फोसाइटों की अभिव्यक्ति को विनियमित करने में मदद करते हैं। तीन प्रकार के मैक्रोन्यूट्रिएंट्स हैं, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा और यह हमें ऊर्जा के साथ आपूर्ति करते हैं। शरीर को विकसित करने, मरम्मत करने और अच्छा महसूस करने के लिए इन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।

उम्मीद करते हैं इन चीजों के प्रयोग से आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखेंगे।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed