तूफान 'अम्फान' ने पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हटिया के बीच कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं की वजह से नुकसान हुआ है। बंगाल की खाड़ी से चला अम्फान अब अपना असर दिखाने लगा है। पश्चिम बंगाल के आसमान में घनघोर काले बादल छाए हैं। तेज हवाएं पेड़ों को उखाड़ फेंकने पर आमादा हैं। इमारतें काले आसमान के नीचे अलग ही नजर आ रही हैं, सड़कों पर बारिश के पानी जमा हो गए हैं। कई जगहों पर टूटकर पेड़ गिरे हैं और 102 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं हैं। तस्वीरों में देखिए अम्फान का असर...
बंगाल के आसमान में छाए घनघोर काले बादल, पेड़ों की शाखाओं को ले उड़ीं तेज हवाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 20 May 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
