सब्सक्राइब करें

'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ', गणेश विसर्जन की शानदार तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 12 Sep 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
Devotees immersed Ganesh idols with traditional reverence and gaiety
गणेश विसर्जन - फोटो : PTI

'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों के साथ गुरुवार को समूचे महाराष्ट्र में भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। इसके साथ ही 10 दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव अनंत चतुदर्शी के अवसर पर संपन्न हो गया। गणेश चतुर्थी के साथ दो सितंबर को गणपति उत्सव शुरू हुआ था। प्रतिमा विसर्जन के लिए मुंबई महानगर, राज्य की सांस्कृतिक राजधानी पुणे के विभिन्न मंडलों और प्रदेश के अन्य हिस्सों में ढोल-ताशों के साथ श्रद्धालुओं ने पारंपरिक श्रद्धा व उल्लास के साथ झांकियां निकाली।



Trending Videos
Devotees immersed Ganesh idols with traditional reverence and gaiety
गणेश विसर्जन - फोटो : PTI

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पारिस्थितिकी अनुकूल गणेश प्रतिमा के विसर्जन से पहले पूजा-अर्चना की। मुंबई में गिरगांव चौपाटी, शिवाजी पार्क, जुहू, वर्सोवा और मार्वे बीच और कई तालाबों सहित 129 स्थानों पर प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees immersed Ganesh idols with traditional reverence and gaiety
गणेश विसर्जन के दौरान उत्साह में लोग - फोटो : PTI

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर तक करीब 587 गणेश प्रतिमाएं विसर्जित की गई। एक अधिकारी ने बताया कि विसर्जन को लेकर पूरे शहर में 50,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 5,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से भी झांकियों की निगरानी की जा रही है।

Devotees immersed Ganesh idols with traditional reverence and gaiety
गणेश विसर्जन के दौरान लोगों का उमड़ा हुजूम - फोटो : PTI

मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, हम अपने प्रिय भगवान गणेश को विदा करने को तैयार हैं ऐसे में हम आप सबसे एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण गणेश विसर्जन सुनिश्चित करने का अनुरोध करते हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पिछले कुछ बरसों में शहर में पुल ढहने की घटनाओं के मद्देनजर हमने कमजोर पुलों को बंद करने का फैसला किया है। मुंबई में यातायात के लिए आज कम से कम 53 सड़कों को बंद रखा गया है।

विज्ञापन
Devotees immersed Ganesh idols with traditional reverence and gaiety
गणेश विसर्जन के दौरान लोगों ने खूब उड़ाए रंग-गुलाल - फोटो : PTI

शहर में सभी गणेश मंडलों की समन्वय समिति बृहन्मुंबई सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति ने नगर निकाय के दिशानिर्देशों के साथ सहयोग करने का वादा किया। पुणे के पांच प्रमुख मंडलों-कस्बा गणपति, तम्बादी जोगेश्वरी मंडल, गुरजी तालिम मंडल, तुलसी बाग मंडल और केसरीवाडा मंडल में श्रद्धालुओं ने झांकियां निकाली। पुणे के विभिन्न इलाकों से झांकियों के गुजरने के बाद प्रतिमाओं का यहां मुठा नदी में विसर्जन किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed