{"_id":"66502a08fcac4540650cd75d","slug":"dombivli-boiler-blast-fir-against-owners-accused-of-culpable-homicide-see-photos-2024-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thane Boiler Blast: 'उन्हें पता था कि किसी भी चूक से धमाका हो सकता है', फैक्ट्री मालिक के खिलाफ FIR में खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thane Boiler Blast: 'उन्हें पता था कि किसी भी चूक से धमाका हो सकता है', फैक्ट्री मालिक के खिलाफ FIR में खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोंबिवली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Fri, 24 May 2024 11:17 AM IST
महाराष्ट्र के डोंबिवली की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 60 से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। एफआईआर में मालिकों/निदेशकों मालती प्रदीप मेहता, मयाल प्रदीप मेहता और अन्य निदेशकों, प्रबंधन कर्मचारियों और अधिकारियों के नाम हैं, जो फैक्ट्री की देखरेख कर रहे थे।
Trending Videos
2 of 6
डोंबिवली बॉयलर ब्लास्ट
- फोटो : PTI
एफआईआर के अनुसार, अधिकारियों ने रसायनों के मिश्रण और भंडारण में सावधानी नहीं बरती, वह भी यह जानते हुए कि छोटी सी चूक से विस्फोट हो सकता है। विस्फोट के लगभग 12 घंटे बाद, ठाणे जिले में मानपाड़ा पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 1.50 बजे एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
डोंबिवली बॉयलर ब्लास्ट
- फोटो : PTI
आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (धारा 304), जानबूझकर चोट पहुंचाने और ज्वलनशील पदार्थ और विस्फोटक पदार्थों के संबंध में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है।
4 of 6
डोंबिवली बॉयलर ब्लास्ट
- फोटो : PTI
एफआईआर में बताया गया कि विस्फोट का प्रभाव इतना भीषण था कि इससे घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और कारखाने के आसपास की कारों, सड़कों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
5 of 6
डोंबिवली बॉयलर ब्लास्ट
- फोटो : PTI
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने गुरुवार को बताया कि फैक्ट्री में खाद्य रंगों का उत्पादन किया जाता है। इसमें पेरोक्साइड का इस्तेमाल होता है। यह अत्यधिक प्रतिक्रियाशील और अस्थिर रसायन है। यह कुछ परिस्थितियों में हिंसक विस्फोट का कारण बन सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।