Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 may 2024 Updates On Amar Ujala
{"_id":"664fe89c1135cb461705c4ad","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-24-may-2024-updates-on-amar-ujala-2024-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: हिमाचल दौरे पर पीएम, RH-RR के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबला, तीन राज्यों में गर्मी से 11 मौतें; सुर्खियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: हिमाचल दौरे पर पीएम, RH-RR के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबला, तीन राज्यों में गर्मी से 11 मौतें; सुर्खियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 24 May 2024 06:38 AM IST
सार
Top News: प्रधानमंत्री आज नाहन और मंडी में करेंगे चुनाव प्रचार, तीन राज्यों में गर्मी से 11 मौतें; अहम खबरें
बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या मामले की सीआईडी जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। अब पश्चिम बंगाल सीआईडी ने हत्या के पीछे हनी ट्रैप की आशंका जताई है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वार पर पलटवार करने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल आएंगे। उधर, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर शुक्रवार को क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जाना है। वहीं भीषण गर्मी से तीन राज्यों में 11 लोगों की मौत की खबर है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
2 of 10
डिजाइन फोटो।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
चुनाव प्रचार: आज नाहन और मंडी में प्रधानमंत्री, मोदी-शाह के वार पर होगा पलटवार
हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के रफ्तार पकड़ते ही भाजपा और कांग्रेस के केंद्रीय नेता आमने-सामने होने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वार पर पलटवार करने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल आएंगे। दस साल बाद केंद्र की सत्ता में वापसी को प्रयासरत कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रचार में भाजपा के हर सवाल का मुंहतोड़ जवाब देने की नई रणनीति तैयार की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
हैदराबाद बनाम राजस्थान
- फोटो : IPL
SRH vs RR: क्वालिफायर-2 के दौरान कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम?
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर शुक्रवार को क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जाना है। हैदराबाद और राजस्थान के बीच जो टीम यह मुकाबला जीतेगी वो फाइनल में प्रवेश कर लेगी जहां उसका सामना रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा। आईपीएल 2024 अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है और अब मौजूदा सीजन सिर्फ दो मैच ही शेष रह गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
4 of 10
भीषण गर्मी में बढ़ेगी बिजली की मांग
- फोटो : एएनआई
मौसम: तीन राज्यों में गर्मी ने ली 11 जानें, केरल में बारिश के कारण सात की मौत
पूरे देश में चरम मौसमी घटनाएं जानलेवा साबित हो रही हैं। केरल में जहां मानसून पूर्व बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ और बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, वहीं राजस्थान में प्रचंड गर्मी की वजह से पांच, हरियाणा में दो और मध्य प्रदेश में चार लोगों ने जान गंवा दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 10
प्रीतिस्मिता भोई
- फोटो : अमर उजाला
15 साल की प्रीतिस्मिता ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 133 किलो वजन उठाकर जीता सोना
ओडिशा के पिछड़े इलाके ढेंकनाल की 15 वर्षीय वेटलिफ्टर प्रीतिस्मिता भोई ने पेरू की राजधानी लीमा में इतिहास रच दिया। विश्व युवा वेटलिफ्टिंग बैंपियनशिप में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। प्रीतिस्मिता ने 40 किलो भारवर्ग में कुल 133 (57+76) किलो वजन उठाया। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 76 किलो वजन उठाकर 75 किलो का विश्व कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। ओडिशा की ही ज्योशना साबर ने इसी भारवर्ग में कुल 125 किलो वजन के साथ रजत पदक जीता। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।