फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें ईद की धूम: राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई, अलग-अलग मस्जिदों में अदा की गई नमाज

Tue, 03 May 2022 07:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 03 May 2022 07:53 AM IST
विज्ञापन
Eid Ul Fitr 2022 Photos Latest Updates Today Jama Masjid, Lucknow Eid
ईद-उल-फितर - फोटो : ANI

पूरे देश में आज ईद-उल-फितर धूम-धाम से मनाई जा रही है। एक महीना रोजा रखने के बाद सोमवार शाम को लोगों को शव्वाल का चांद दिखाई दिया था, जिसके बाद ईद मनाई जा रही है। अलग-अलग मस्जिदों में लोग नमाज अदा कर रहे हैं, साथ ही एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं। अब लोग सेवइयां बांटकर और खाकर खुशियां मना रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा कि ईद-उल-फितर की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह शुभ अवसर हमारे समाज में एकजुटता और भाईचारे की भावना को बढ़ाए। सभी के बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई देते हुए कहा कि सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों-बहनों को ईद मुबारक! रमज़ान के पवित्र महीने के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार समाज में भाईचारे तथा सद्भावना को मजबूत करने का पावन अवसर है। आइए, इस पवित्र अवसर पर, हम सब, स्वयं को मानवता की सेवा तथा जरूरतमंदों के जीवन को संवारने का संकल्प लें। आइए तस्वीरों में देखते हैं देश भर में ईद कैसे मनाई जा रही है...  

Eid Ul Fitr 2022 Photos Latest Updates Today Jama Masjid, Lucknow Eid
ईद-उल-फितर - फोटो : ANI

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ईद उल फितर के मौके पर इबादतगारों ने ईदगाह में नमाज अदा की। यहां भी लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर बधाई दीं।

Eid Ul Fitr 2022 Photos Latest Updates Today Jama Masjid, Lucknow Eid
मुंबई के माहिम दरगाह में ईद की धूम - फोटो : ANI

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ईद-उल-फितर के मौके पर मुंबई की माहिम दरगाह में लोगों ने नमाज अदा की। इस मौके पर  इबादतगारों ने देश मेें अमन-शांति और भाईचारे के लिए दुआ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid Ul Fitr 2022 Photos Latest Updates Today Jama Masjid, Lucknow Eid
जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-फितर - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-फितर के मौके पर मलिक बाजार के ईदगाह में लोगों ने नमाज अदा की। इबादतगारों ने गले लगकर एक दूसरे को बधाई दी।

विज्ञापन
Eid Ul Fitr 2022 Photos Latest Updates Today Jama Masjid, Lucknow Eid
केरल के राज्यपाल ने आम लोगों के साथ नमाज अदा की - फोटो : ANI

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ईद-उल-फितर के अवसर पर तिरुवनंतपुरम के चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम में नमाज अदा की। इस मौके पर उन्होंने पूरे देशवासियों को बधाई दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed