Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Faces Of The Day Swapna Suresh CM Vijayan KL Rahul Injured Mithali Raj Said Good Bye To International Cricket Latest News Update
{"_id":"62a0e0f92ee2e86d250c7b38","slug":"faces-of-the-day-swapna-suresh-cm-vijayan-kl-rahul-injured-mithali-raj-said-good-bye-to-international-cricket-latest-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Faces Of The Day: स्वप्ना सुरेश ने सीएम विजयन मामले में दी सफाई, केरल राहुल चोटिल और मिताली राज का संन्यास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Faces Of The Day: स्वप्ना सुरेश ने सीएम विजयन मामले में दी सफाई, केरल राहुल चोटिल और मिताली राज का संन्यास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:18 PM IST
सार
इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन
1 of 5
Faces Of The Day
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में बुधवार को कुछ ऐसे चेहरे रहे, जो पूरे दिन देश में चर्चा का विषय बने रहे। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
2 of 5
Swapna Suresh
- फोटो : Amar Ujala
स्वप्ना सुरेश
केरल गोल्ड स्मगलिंग केस की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने बुधवार को कहा, उन्होंने मुख्यमंत्री पी. विजयन, उनके परिवार व कुछ अधिकारियों को खिलाफ आरोप सिर्फ व्यक्तिगत या राजनीतिक कारणों से नहीं लगाए हैं। उन्होंने कहा, उनकी और उनके परिवार की जान को खतरा है। अगर आगे कुछ हो जाता तो शायद मैं इस बारे में बोलने की हिम्मत न जुटा पाती। इसलिए सुरक्षित रहने के लिए मैंने तथ्यों के साथ सभी बयान अदालत के समक्ष पेश किए। उन्होंने कहा, अभी उनके पास बताने के लिए बहुत कुछ है। पढ़ें पूरी खबर
3 of 5
Mithali Raj
- फोटो : Amar Ujala
मिताली राज
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान कर दिया है। टी20 के बाद अब वनडे की भी कप्तानी हरमनप्रीत कौर को सौंप दी गई है। दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज ने बुधवार (आठ जून) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। वो वनडे और टेस्ट में टीम की कप्तान थीं। उनके संन्यास लेने के कुछ देर बाद ही वनडे में कप्तान के रूप हरमनप्रीत के नाम का एलान हो गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
KL Rahul
- फोटो : Amar Ujala
केएल राहुल
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इससे एक दिन पहले एक बुरी खबर सामने आई है। कप्तान केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ऋषभ पंत उनकी जगह पांचों मैच में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 5
Hardik Pandya
- फोटो : Amar Ujala
हार्दिक पंड्या
हार्दिक पांड्या को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है। पंत को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी का अनुभव है। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।