Weird Rules in Arab Countries: दुनिया के अलग-अलग देशों में कई तरह के अजीबो-गरीब कानून हैं। इन कानून के बारे में यकीन करना मुश्किल होता है, लेकिन यह सच है। वहीं कुछ देशों के कानून सुनने में बेहद मजाकिया भी लगते हैं और कभी-कभी सुनकर बेहद हैरानी भी होती है। इस लेख में हम आपको अरब देशों के कुछ कानून के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।
Weird Rules in Arab countries: यहां पर सॉस लगाकर आप नहीं खा सकते सैंडविच, ये हैं अरब देशों के अजीबोगरीब कानून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब में औरतों को नकाब पहनना जरूरी है। यहां कोई और बाहर जाती है, तो उसके साथ घर का कोई मर्द जरूर होना चाहिए। इसके अलावा देश में कोई व्यक्ति किसी महिला का रेप करता है, तो उसको तब तक सजा नहीं दी जाती है, जब तक कम से कम 4 गवाह न हों। यहां पर सबसे अजीबगरीब काननू यह है कि कोई सैंडविच के ऊपर सॉस लगाकर नहीं खा सकता।
सबसे हैरान वाली बात है कि सऊदी महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं है। यहां महिलाएं वोट देने के काबिल नहीं मानी जाती हैं।
यमन ( Yemen)
इस देश में महिलाओं को 'आधा गवाह' माना जाता है। यहां की अदालतें महिलाओं को गवाही पूरी नहीं मानती हैं। अगर महिला की गवाही को किसी पुरुष का समर्थन नहीं है, तो उनकी गवाही को कोर्ट गंभीरता से नहीं लेता है।
कुवैत (Kuwait)
कुवैत में अजीबोगरीब नियम है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। यहां की सरकार ने महिलाओं को सेना की युद्धक भूमिका में शामिल किया है, लेकिन उन्हें हथियार रखने का अधिकार नहीं है।
अब सवाल है कि महिलाएं युद्ध कैसे लड़ेंगी।
ईरान (Iran)
ईरान में साल 2013 में अजीबगरीब कानून पास हुआ था। इस कानून के मुताबिक, अपनी गोद ली हुई बेटी से पिता शादी कर सकता है। शर्त यह है कि इसके लिए बेटी की उम्र कम से कम 13 साल होनी चाहिए। हालांकि अरब देशों में नहीं आता है।