फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Places of Ocean: ये हैं महासागर की रहस्यमयी जगहें, आज तक नहीं सुलझ पाई इनकी पहेली

Wed, 08 Jun 2022 05:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Jun 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
World Ocean Day: Most Mysterious Places in the Oceans Know More in Hindi
महासागर की ये हैं रहस्यमयी जगहें - फोटो : Mysterious Places of Ocean

Mysterious Places of Ocean: समुद्र की दुनिया में कई रहस्य छिपे हुए हैं। धरती का 71 फीसदी हिस्सा पानी से ढका हुआ है। महासागर में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं जिनके बारे में जानकर लोग खौफ खाते हैं। समुद्र पर नजर रखने वाले वैज्ञानिकों ने समुद्र में कई ऐसी जगहों की खोज की है जो बेहद रहस्यमयी हैं। आइए जानते हैं इन रहस्यमयी जगहों के बारे में...



युकाटन प्रायद्वीप (Yucatan Peninsula)

अमरीकी पुरातत्वविदों का एक समूह ने 1980 के दशक में अंतरिक्ष से ली गईं कुछ तस्वीरों की जांच की, तो पता चला कि यह मैक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप की भी फोटो है। युकाटन के करीब ही समुद्र के अंदर एक गोलाकार जगह थी। युकैटन पेनिनसुला में जमीन के टुकड़ों की एक-दूसरे से टक्कर होने के बाद यह ये दर्रे बने हैं। बताया जाता है कि कभी माया सभ्यता के दौरान इंसानों की बलि देने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता था। वैज्ञानिकों ने 1980 से लेकर अभी तक 6000 गुफाएं खोजी हैं। गुफाओं को खोजने में कई गोताखोरों की जान जा चुकी हैं। इसे बेहद रहस्यमयी माना जाता है। 

World Ocean Day: Most Mysterious Places in the Oceans Know More in Hindi
महासागर की ये हैं रहस्यमयी जगहें - फोटो : iStock


चीनी शी चेंग (Shi Cheng Underwater city)

समुद्र के अंदर खोजी गई जगहों में शी चेंग बेहद अनोखी जगह है। कहा जाता है कि यहां पर द्वारका नगरी और अटलांटिस जैसे शहर समुद्र के अंदर हैं। यह सच्चाई है कि यह शहर 1300 सालों पहले तक समुद्र के ऊपर था और फिर बाद में समुद्र के अंदर डूब गया। इस पौराणिक शहर के अवशेषों को 1959 में डूबा दिया गया। पानी के अंदर में भी इस रिसर्च की जाती है। इस बात की भी बहस होती है कि इतना पुराना शहर अभी तक सुरक्षित कैसे है। 

World Ocean Day: Most Mysterious Places in the Oceans Know More in Hindi
महासागर की ये हैं रहस्यमयी जगहें - फोटो : Twitter @LivingExtraord1


जापानी शहर ( Japanese Atlantis) 
चीन की तरह ही जापान में समुद्र के अंदर एक पिरामिड जैसी आकृति है। बताया जाता है कि यह स्ट्रक्चर 10,000 साल से भी पुराना है। इतिहासकारों के मुताबिक, जोमोन लोगों (Jomon people of japan) ने इसको बनाया था। यह लोग 12000 bc से भी पहले जापान के आइलैंड्स पर रहते थे। वैज्ञानिकों ने अभी तक यह नहीं पता लगा पाया है कि यह कैसे डूबा। इस विशालकाय जगह ने कई रहस्यों को समेटा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Ocean Day: Most Mysterious Places in the Oceans Know More in Hindi
महासागर की ये हैं रहस्यमयी जगहें - फोटो : iStock


सिलफ्रा फिशर (Silfra fissure) 

इस जगह की खोज आइसलैंड के बीच हुई थी। अगर आप देखते हैं, तो सामान्य समुद्री डाइव साइट की तरह लगता है। दुनिया में यह पहली जगह है जहां पर दो महाद्वीपों के बीच तैरा जा सकता है। दो कॉन्टिनेंट्स की सीमा रेखा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि हर साल 2 सेंटीमीटर बढ़ जाता है। कुछ सौ सालों में नॉर्थ अमेरिका और यूरेशिया (यूरोप और एशिया कॉन्टिनेंट्स) के बीच का अंतर और भी ज्यादा हो जाएगा।
कहा जाता है कि यहां का पानी सबसे साफ है। 

विज्ञापन
World Ocean Day: Most Mysterious Places in the Oceans Know More in Hindi
महासागर की ये हैं रहस्यमयी जगहें - फोटो : Twitter @AlittlePervy
आत्लित याम (Atlit yam) 

यह इजराइल का एक अंडरवाटर गांव है। बताया जाता है कि यह 8900-8300 साल पुराना है जो 40,000 स्क्वेयर मीटर में फैला है। माना जाता है कि आइस एज के अंत में पानी का स्तर बढ़ने से यह गांव डूब गया। एक स्टडी के मुतबाकि,  एक ज्वालामुखी के फटने से यह गांव डूबा था। इस जगह पर कई रहस्यमयी चीजें पाई गई हैं। वैज्ञानिकों के लिए भी यह खोज का विषय हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed