फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat Kohli: करीना कपूर से लेकर सुष्मिता सेन तक, पांच मूवी स्टार जिन्होंने विराट कोहली की जमकर तारीफ की

Wed, 08 Jun 2022 12:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Jun 2022 12:18 PM IST
सार

विराट कोहली का क्रिकेट करियर शानदार रहा है। टीम इंडिया को 2008 में अंडर-19 विश्व कप जिताने के बाद से कोहली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2008 में ही उन्होंने टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया।

विज्ञापन
Virat Kohli 20 Million Followers on Instagram: Five movie stars who have showered praise on Virat Kohli in the past
करीना कपूर, विराट कोहली और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली सबसे बड़ा नाम है। वह क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं और इस खेल में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। क्रिकेट की दुनिया से इतर मंगलवार को विराट ने एक और खास मुकाम हासिल किया। वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर बन गए। वहीं, वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय सेलिब्रिटी भी हैं। उनके आसपास 


विराट के अब इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इस मामले में ओवरऑल एथलीट्स में तीसरे नंबर पर हैं। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (45.1 करोड़) और अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी (33.4 करोड़) फॉलोर्स के मामले में उनसे आगे हैं।
Virat Kohli 20 Million Followers on Instagram: Five movie stars who have showered praise on Virat Kohli in the past
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली का क्रिकेट करियर शानदार रहा है। टीम इंडिया को 2008 में अंडर-19 विश्व कप जिताने के बाद से कोहली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2008 में ही उन्होंने टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया। शुरुआती कुछ मैचों में उनका जलवा देखने को नहीं मिला, लेकिन धीरे-धीरे सीनियर खिलाड़ियों के रिटायर होने पर उनका स्थान पक्का हो गया।

इसके बाद तो कोहली ने क्रिकेट की दुनिया में ऐसी छाप छोड़ी, जिसे मिटा पाना किसी भी दूसरे क्रिकेटर के लिए आसान नहीं होगा। अपने करियर में कुछ उतार-चढ़ाव देखने के बावजूद कोहली ने अपनी टीम के लिए कई यादगार पारियां खेलीं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो कोहली ने 101 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 50 की औसत से 8,043 रन बनाए हैं। 33 साल के कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। इसी साल उन्होंने टेस्ट की कप्तानी छोड़ी थी।
Virat Kohli 20 Million Followers on Instagram: Five movie stars who have showered praise on Virat Kohli in the past
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 40 टेस्ट जीते हैं। वनडे में विराट के नाम 251 पारियों में 12,311 रन हैं। इस दौरान उनका औसत 58.07 का रहा है। वह 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया का भी हिस्सा रहे थे। टी-20 में विराट के नाम 3,296 रन हैं और वह इस फॉर्मेट के सबसे सफल बल्लेबाज भी हैं।

जब से विराट कोहली ने क्रिकेट में बड़ी-बड़ी सफलताएं हासिल की, तब से दुनिया भर में उनके लाखों प्रशंसक बन गए। उनके फैनबेस में फिल्म इंडस्ट्री के भी कुछ बड़े नाम हैं। विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी खुद एक अभिनेत्री हैं। ऐसे में हम पांच एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने खुले तौर पर विराट कोहली की तारीफ में पुल बांध दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli 20 Million Followers on Instagram: Five movie stars who have showered praise on Virat Kohli in the past
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
1. सुष्मिता सेन ने 2016 वर्ल्ड कप में की विराट की तारीफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली की अविश्वसनीय अर्धशतकीय पारी के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर उनकी जमकर तारीफ की थी। सुष्मिता ने लिखा था- आपने हमें गौरवान्वित किया है विराट कोहली। बार-बार शानदार पारी खेलना आपकी मजबूती, विश्वास और कैरेक्टर को दर्शाता है। आपमें सभी गुण मौजूद हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाकर भारत को सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने में मदद की थी। उन्होंने एमएस धोनी के साथ पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी निभाई। इसकी बदौलत टीम इंडिया ने मोहाली में छह विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, तब भारत सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से हार गया था।

विज्ञापन
Virat Kohli 20 Million Followers on Instagram: Five movie stars who have showered praise on Virat Kohli in the past
करीना कपूर  - फोटो : सोशल मीडिया
2. करीना कपूर ने विराट की सचिन तेंदुलकर से की थी तुलना
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर ने एक बार विराट कोहली की तुलना सचिन तेंदुलकर से की थी। दरअसल, कोहली ने 2017/18 सीजन में भारत को कई मैचों में जीत दिलाने में मदद की थी। तब करीना ने उन्हें अगला तेंदुलकर कहा था। करीना ने बताया था कि कोहली उनके पसंदीदा बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा कि वह उनके खेलने के तरीके की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं। करीन ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा था- मुझे विराट के खेलने का तरीका पसंद है। वह मेरे पसंदीदा हैं। क्या उनमें अभी से ही अगले सचिन तेंदुलकर की झलक नहीं दिखती है? वही एक कारण हैं, जिसकी वजह से हम (टीम इंडिया) लगातार इतने सारे मैच जीत रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed