Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आपका दिमाग घूम जाएगा। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आखों का धोखा। ऑप्टिकल इल्यूजन की ज्यादातर तस्वीरों को देखकर 99 प्रतिशत लोग धोखा खा जाते हैं। इन वायरल तस्वीरों में कई चीजें होती है, लेकिन लोगों को आसानी से सभी दिखाई नहीं देती हैं। जब लोगों से इसके बारे में सवाल किया जाता है, तो सिर्फ एक फीसदी लोग ही सही जवाब दे पाते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
Optical Illusion: इस तस्वीर में हैं सात आदमी और एक बिल्ली, ढूंढने में घूम गया लोगों का दिमाग, क्या आपने देखा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिमाग को उलझाने वाली इस तस्वीर में कुल सात आदमी हैं और एक बिल्ली है। अब आपको अपनी पारखी नजरों से इस तस्वीर को देखना है और बताना है कि आखिर इसमें कितने आदमी दिखाई दे रहे हैं और कहां-कहां दिख रहे हैं। किसी इंसान का आईक्यू लेवल टेस्ट करने के लिए यह तस्वीर सबसे सही है। जिन लोगों ने इसका जल्दी से सही जवाब दे दिया तो वह सुपर जीनियस कहलाएगा।
पता लगाएं तस्वीर में कितने आदमी हैं
ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर को देखने के बाद लगता है कि वह हमारी आंखों को धोखा दे रही हैं। हमारी आंखें कई बार ऐसी इल्यूजन वाली तस्वीरों को देखने के बाद कन्फ्यूज हो जाती हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इल्यूजन की पहली वजह यह है कि हमारे मस्तिष्क में पहले से जो चीजें देखी गई होती हैं हमारी आखें उन्हीं वस्तुओं को देखती हैं।
अब आप इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और इसमें दिख रहे इंसानों की सख्या पता लगाएं। देखिए आप तस्वीर में कितने लोगों को देख पाते हैं। पेंसिल ड्राइंग वाली इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। अब देखना है कि आप ऑप्टिकल इल्यूजन में कितने लोगों को खोज पाते हैं। अगर आप इस तस्वीर में सिर्फ तीन लोगों को देखते हैं, तो आपका आईक्यू अच्छा नहीं माना जाएगा।
अब आप तस्वीर को ध्यान से देखिए इसमें कुल सात लोग दिखाई दे रहे हैं। कुछ तस्वीर के ऊपर बाईं तरफ नजर आ रहे हैं, तो बीच में कार के पास हैं और नीचे की तरफ एक बिल्ली है। अगर आपने सभी को अपनी आंखों से खोज लिया, तो माना जाएगा कि सुपर जीनियस हैं। अगर आप नहीं खोज पाते हैं, तो हमनें तस्वीर में बताया है कि कौन-कौन कहां पर दिख रहा है। यह तस्वीर इंटरनेट खूब वायरल हो रही है।