Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
'Ganpati Bappa Morya' resonates everywhere in india, PM Modi wishes people for Ganesh Chaturthi; See Photos
{"_id":"68ae831aafff230dc9080487","slug":"ganpati-bappa-morya-resonates-everywhere-in-india-pm-modi-wishes-people-for-ganesh-chaturthi-see-photos-2025-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganpati Bappa Morya: हर तरफ 'गणपति बप्पा मोरया' की गूंज, पीएम मोदी ने दीं गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं; तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ganpati Bappa Morya: हर तरफ 'गणपति बप्पा मोरया' की गूंज, पीएम मोदी ने दीं गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं; तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 27 Aug 2025 09:31 AM IST
सार
महाराष्ट्र में बुधवार को 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज हो गया है। इसके अलावा पूरे देश में धूमधाम से लोग बप्पा को अपने घरों या पंडालों विराजित कर रहे हैं। लोग बड़े उत्साह के साथ भगवान गणेश को अपने घरों, मकानों और सार्वजनिक पंडालों में ला रहे हैं। सुबह से ही चारों ओर 'गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया' के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन
1 of 6
गणेश चतुर्थी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने इस पावन अवसर पर सभी के कल्याण और समृद्धि की कामना की। पीएम मोदी ने लिखा, 'आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और आस्था से भरा यह पावन अवसर सभी के लिए मंगलमय हो। मैं भगवान गजानन से प्रार्थना करता हूं कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। गणपति बप्पा मोरया!'
2 of 6
हैदराबाद: भगवान गणेश की 69 फीट ऊंची मूर्ति
- फोटो : PTI
विनायक चतुर्थी को विनायक चविथी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसा त्योहार है, जो नई शुरुआत का प्रतीक है। यह शुभ काम से पहले पूजे जाने वाले विघ्नहर्ता भगवान गणेश की वंदना का प्रतीक है। देश-विदेश में भक्त सजे-धजे घरों और पंडालों, प्रार्थनाओं, संगीत और जीवंत जुलूसों के साथ उनकी बुद्धि और बुद्धिमत्ता का जश्न मनाते हैं।
Trending Videos
3 of 6
सिद्धिविनायक मंदिर
- फोटो : ANI
इससे पहले गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा-अर्चना करने के लिए मुंबई के श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस उत्सव के लिए लोग भगवान गणेश की मूर्तियां अपने घरों में लाते हैं। उपवास रखते हैं और स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं। इस त्योहार के दौरान पंडाल सजाए जाते हैं। देश भर में मनाए जाने वाले इस त्योहार में लाखों भक्त भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों और मंडलों में एकत्रित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रसिद्ध लालबागचा राजा
- फोटो : PTI
मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा का पहला लुक रविवार को जारी किया गया। बेजोड़ कलात्मकता से निर्मित लालबागचा राजा सिर्फ एक प्रतिमा नहीं हैं, यह उससे कहीं अधिक हैं। यह सामूहिक आस्था, कलात्मक निपुणता और मुंबई की जीवंत भावना का प्रतीक है। हर साल लाखों भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं। लालबागचा राजा, प्रतिष्ठित गणेश मूर्ति का अनावरण, इस त्योहार का एक और मुख्य आकर्षण है। लालबागचा राजा का इतिहास काफी प्रसिद्ध है। यह 1934 में स्थापित पूजा स्थल, पुतलाबाई चॉल में स्थित लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की लोकप्रिय गणेश प्रतिमा है। लालबागचा राजा गणपति की मूर्ति की देखभाल कांबली परिवार आठ दशकों से भी अधिक समय से कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
नागपुर में गणेश चतुर्थी उत्सव से पहले भगवान गणेश की मूर्ति को पंडाल की ओर ले जाते हुए भक्तगण।
- फोटो : ANI
इससे पहले जुलाई में महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक गणेशोत्सव को 'महाराष्ट्र राज्य उत्सव' घोषित किया था। यह घोषणा सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने विधानसभा में की थी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सार्वजनिक गणेशोत्सव की परंपरा 1893 में लोकमान्य तिलक की ओर से शुरू की गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।