फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gautam Adani: जब गौतम अदाणी को आतंकवादियों ने बना लिया था बंधक, मौत के मुंह से ऐसे बचे थे, पढ़ें पूरी कहानी

Wed, 31 Aug 2022 01:06 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 31 Aug 2022 01:06 PM IST
सार

यूं तो अदाणी हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बनने के बाद उनको लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। ऐसे में आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी दो बड़ी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। पढ़िए पूरी कहानी....

विज्ञापन
Gautam Adani: When Gautam Adani was taken hostage by terrorists, he was saved from death like this
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
उद्योगपति गौतम अदाणी दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने लुई वुइटन (Louis Vuitton) के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दिया है। विश्व के अमीरों की सूची में यह स्थान पाने वाले अदाणी पहले भारतीय व पहले एशियाई हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार अब अदाणी के आगे अमेरिका के शीर्ष उद्योगपति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस हैं।  


यूं तो अदाणी हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बनने के बाद उनको लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। ऐसे में आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी दो बड़ी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। पढ़िए पूरी कहानी....

 
Gautam Adani: When Gautam Adani was taken hostage by terrorists, he was saved from death like this
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
जब अदाणी किडनैप हुए, 11 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी
ये मामला 1997 का है। गौतम अदाणी उन दिनों उभरते हुए उद्यमी थे। उनका व्यापार देश में तेजी से फैल रहा था। एक दिन गौतम अदाणी का अपहरण हो गया। उनको छोड़ने के लिए अपहरकर्ताओं ने करीब 11 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। 

पुलिस ने इस मामले में एक जनवरी 1998 को चार्जशीट फाइल की। अदाणी के साथ कारोबारी शांतिलाल पटेल का भी अपहरण हुआ था। दोनों कर्णावती क्लब से अपनी कार से मोहम्मदपुरा रोड की ओर निकले थे। रास्ते में एक स्कूटर ने जबरन उनकी गाड़ी रुकवा ली थी। फिर बहुत से लोग एक वैन से आए और दोनों को किडनैप कर लिया। उन्हें किसी अनजान जगह पर ले जाया गया था।

किसी तरह उन्हें अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकाला गया था। अदाणी आज भी इस मसले पर बात नहीं करना चाहते हैं। उनसे एक बार लंदन में इसको लेकर सवाल पूछा गया था। जिसे उन्होंने टाल दिया। कहा जाता है कि अदाणी के अपहरण के पीछे अंडरवर्ल्ड डॉन फजल उर रहमान उर्फ फजलू रहमान का हाथ था। 
 
Gautam Adani: When Gautam Adani was taken hostage by terrorists, he was saved from death like this
आतंकियों ने बना लिया था बंधक - फोटो : अमर उजाला
दूसरी कहानी: जब आतंकवादियों ने बना लिया था बंधक 
ये 2008 की घटना है। तब गौतम अदाणी को आतंकवादियों ने बंधक बना लिया था। हुआ यूं कि 26 नवंबर 2008 को गौतम अदाणी ताज होटल में डिनर करने गए थे। इसी दौरान वहां आतंकवादियों ने हमला कर दिया। उस दौरान मुंबई के कई जगहों पर एकसाथ आतंकी हमला हुआ था। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Adani: When Gautam Adani was taken hostage by terrorists, he was saved from death like this
होटल ताज में आतंकी हमला हुआ था। - फोटो : अमर उजाला
160 लोगों की मौत हुई थी
ताज होटल में आतंकवादियों ने अंधा-धुंध फायरिंग शुरू कर दी। 160 लोगों की मौत हुई। गौतम अदाणी वैदर क्राफ्ट रेस्टोरेंट में दुबई पोर्ट के सीईओ मोहम्मद शराफ के साथ खाना खा रहे थे। उसी वक्त होटल में गोलीबारी शुरू हो गई। अदाणी ऊंचाई पर बैठे थे, इसलिए वह सबकुछ साफ-साफ देख पा रहे थे। आतंकी स्वीमिंग पूल और लिफ्ट की तरफ लगातार गोलियां चला रहे थे। किसी तरह हिम्म्त दिखाते हुए होटल स्टाफ ने अंदर फंसे लोगों की मदद की। एक-एक करके कुछ लोगों को बेसमेंट में ले जाया गया। इसी में गौतम अदाणी भी थे। बेसमेंट में लोगों को घुटन महसूस हुई तो उन्हें ताज चैंबर में ले जाया गया जो एक फ्लोर ऊपर था।
विज्ञापन
Gautam Adani: When Gautam Adani was taken hostage by terrorists, he was saved from death like this
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
मैंने 15 फीट की दूरी से मौत को देखा
अदाणी ने इस घटना की जानकारी एक इंटरव्यू में शेयर की है। उन्होंने बताया था कि उस वक्त उनके साथ 100 से ज्यादा लोग फंसे थे। सभी जान बचने के लिए प्रार्थना कर रहे थे। अदाणी ने बताया कि उन्होंने उसी वक्त अपने परिवार से फोन पर बात की। इसके अलावा वह लगातार अपने ड्राइवर और कमांडो से भी बात कर रहे थे, जो होटल के बाहर कार में थे। 26 नवंबर की पूरी रात अदाणी ने होटल के चैंबर में गुजारी थी। अगले दिन गुरुवार को सुबह सुरक्षा बलों ने करीब 8.45 बजे उन्हें बाहर निकाला था। 27 नवंबर को वह अपने प्राइवेट एयरक्राफ्ट से अहमदाबाद निकल गए। एक इंटरव्यू में इस घटना के बारे में बताते हुए अदाणी ने कहा था, 'मैंने 15 फीट की दूरी से मौत को देखा है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed