{"_id":"638cbedd279ece51f76e1edc","slug":"gujarat-election-phase-2-top-ten-rich-candidate-10th-pass-js-has-wealth-of-661-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gujarat: 10वीं पास JS के पास 661 करोड़ की दौलत, 372 करोड़ के मालिक बलवंत हैं 'बे-कार', इनके पास 106 गाड़ियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: 10वीं पास JS के पास 661 करोड़ की दौलत, 372 करोड़ के मालिक बलवंत हैं 'बे-कार', इनके पास 106 गाड़ियां
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 05 Dec 2022 06:55 AM IST
सार
दूसरे चरण में कुल 245 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास करोड़ों की दौलत है। इन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में इसका जिक्र किया है। बताया है कि उनके पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। इन प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 4.25 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
गुजरात के तीन सबसे अमीर प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात विधानसभा में आज (पांच दिसंबर) दूसरे और आखिरी चरण की 93 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। कुल 833 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव में मुख्य तौर पर लड़ाई सत्ताधारी भाजपा के साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है। दूसरे चरण में कुल 245 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास करोड़ों की दौलत है। इन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में इसका जिक्र किया है। बताया है कि उनके पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। इन प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 4.25 करोड़ रुपये है।
Trending Videos
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
पहले जानिए कितने प्रत्याशियों के पास कितनी संपत्ति?
दूसरे फेज में चुनाव लड़ रहे 94 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास पांच करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। इसके अलावा 74 प्रत्याशियों के पास दो से पांच करोड़ रुपये तक की दौलत है। 157 प्रत्याशियों ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास 50 लाख रुपये से लेकर दो करोड़ रुपये तक की चल और अचल संपत्ति है। 227 प्रत्याशियों के हलफनामे के अनुसार, उनके पास 10 से 50 लाख रुपये तक की संपत्ति है। 281 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास दस लाख रुपये से भी कम की दौलत है।
पिछली बार यानी 2017 के मुकाबले तुलना करें तो करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछली बार चुनाव लड़ रहे कुल प्रत्याशियों में 24 फीसदी करोड़पति थे, जो इस बार बढ़कर 29 प्रतिशत हो गए हैं। सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशियों को टिकट देने में कांग्रेस आगे है। कांग्रेस के 86 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी है। भाजपा के 81 प्रतिशत और आम आदमी पार्टी के 38 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति की श्रेणी में आते हैं।

जेएस पटेल
- फोटो : अमर उजाला
अब देखिए पांच सबसे अमीर प्रत्याशियों की सूची
1. जेएस पटेल (भाजपा) : दूसरे चरण के पांच सबसे अमीर प्रत्याशियों की सूची में जेएस पटेल का नाम सबसे ऊपर है। इनका पूरा नाम जयंतीभाई सोमाभाई पटेल है। भारतीय जनता पार्टी ने गांधीनगर के मनसा सीट से जयंतीभाई को टिकट दिया है। जेएस पटेल के पास कुल 661 करोड़ रुपये से ज्यादा की दौलत है। इसमें 147 करोड़ से ज्यादा की चल और 514 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति शामिल है। जयंतीभाई ने केवल दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की है और एक करोड़ 48 लाख की गाड़ी से चलते हैं। इनके पास 2.28 करोड़ रुपये के गहने और 514 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। इसमें कॉमर्शियल बिल्डिंग, रेशिडेंशियल बिल्डिंग और कृषि उपयोग में लाई जाने वाली जमीन है।

बलवंतसिंह चंदनसिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
2. बलवंतसिंह चंदनसिंह राजपूत (भाजपा) : दूसरे फेज के अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के ही प्रत्याशी बलवंतसिंह चंदनसिंह राजपूत का नाम है। बलवंतसिंह सिद्धपुर निर्वाचन सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राजपूत ने चुनाव आयोग को कुल 3 अरब 72 करोड़ 65 लाख 34 हजार 801 रुपये की संपत्ति दर्ज कराई है। इसमें 266 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल और 102 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति शामिल है। बलवंत सिंह ने भोपाल से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। इनके बैंक खाते में छह करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम है। 4.81 करोड़ से ज्यादा के गहने हैं। इतनी संपत्ति होने के बावजूद बलवंत के पास खुद की कोई गाड़ी नहीं है। चुनावी हलफनामे के अनुसार बलवंत के पास चार करोड़ से ज्यादा की कृषि भूमि, 22 करोड़ से ज्यादा की नॉन एग्रीकल्चर लैंड है। 32.41 करोड़ रुपये की कॉमर्शियल बिल्डिंग और 43.15 करोड़ रुपये की रेशिडेंशियल बिल्डिंग भी है। जिनकी मौजूदा मार्केट वैल्यू 106 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।
विज्ञापन
अजीत सिंह पुरुषोत्तम ठाकोर
- फोटो : अमर उजाला
3. अजीत सिंह पुरुषोत्तम ठाकोर (आप) : गुजरात में टॉप अमीर प्रत्याशियों की सूची में तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के अजीत सिंह पुरुषोत्तम ठाकोर हैं। अजीत सिंह के पास कुल 343 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें करीब 83 लाख रुपये की चल और 342 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है। आप ने इन्हें दभोई सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अजीत सिंह ने भी केवल दसवीं तक ही पढ़ाई की है। इनके पास 24 लाख रुपये की गाड़ी है और तीन लाख रुपये के गहने। अजीत के पास 340 करोड़ रुपये से ज्यादा की एग्रीकल्चर लैंड है। इसके अलावा नौ लाख रुपये की कॉमर्शियल और दो लाख रुपये की रेशिडेंशियल बिल्डिंग है।