हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
28 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशव्यापी हड़ताल: आज और कल बंद रहेंगे बैंक, बिजली व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश, जानें किन-किन सेवाओं पर पड़ सकता है असर
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कामगार संगठनों ने 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक संगठनों ने हड़ताल का समर्थन करते हुए सोमवार और मंगलवार को बैंक बंद रखने का फैसला किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
गोवा: प्रमोद सावंत आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में पीएम मोदी व राजनाथ सिंह होंगे शामिल
विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत दोबारा सीएम की कुर्सी पर काबिज होंगे। वह सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सुबह 11 बजे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होने वाले इस शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा: आज और कल प्रदेश में रहेगी कर्मचारियों की हड़ताल, रोडवेज ने किया चक्का जाम का दावा
केंद्रीय संगठनों के आह्वान पर हरियाणा में 28 व 29 मार्च को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारी संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। संगठनों ने दोनों दिन रोडवेज का चक्का जाम का दावा किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दौरा: तीन दिवसीय यात्रा पर आज भारत आएंगे फ्रांसीसी नौसेना प्रमुख, हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर चर्चा की उम्मीद
भारत और फ्रांस के बीच की दोस्ती को और मजूबत करने के लिए फ्रांसीसी नौसेना प्रमुख एडमिरल पियरे वांदियर सोमवार को भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं।