{"_id":"6240449d02f1454d8557cf8b","slug":"pm-narendra-modi-addresses-ahinsa-yatra-sampannata-samaroh-karyakram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अहिंसा यात्रा संपूर्णता समारोह: पीएम मोदी बोले- भारत में ऋषि-मुनियों की महान परंपरा रही, तस्वीरों में देखें पूरा संबोधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अहिंसा यात्रा संपूर्णता समारोह: पीएम मोदी बोले- भारत में ऋषि-मुनियों की महान परंपरा रही, तस्वीरों में देखें पूरा संबोधन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:34 PM IST
सार
पीएम ने बताया कि आचार्य महाश्रमण जी ने 7 वर्षों में 18000 किमी. की पदयात्रा की है, जिसमें उन्होंने शांति का पाठ पढ़ाया है। पीएम ने कहा कि आचार्य ने दुनिया के कई देशों में यात्रा कर अहिंसा की बात कही है।
विज्ञापन
1 of 4
पीएम मोदी ने अहिंसा यात्रा संपूर्णता समारोह कार्यक्रम को संबोधित किया।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अहिंसा यात्रा संपूर्णता समारोह कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संबोधन में कहा कि भारत हजारों वर्षों से ऋषि, मुनी और आचार्यों की एक महान परंपरा की धरती रही है। काल के थपेड़ों ने कैसी भी मुसीबत पेश की हों लेकिन यह परंपरा वैसी ही चलती रही है। हमारे यहां आचार्य वही बना है जिसने चरैवेति चरैवेति का मंत्र दिया है।
2 of 4
आचार्य महाश्रमण को नमन करते पीएम मोदी।
- फोटो : ani
पीएम मोदी ने अहिंसा यात्रा पूरी होने पर सभी योगी और आचार्यों को बधाई दी। पीएम ने बताया कि आचार्य महाश्रमण जी ने सात वर्षों में 18,000 किमी. की पदयात्रा की है, जिसमें उन्होंने शांति का पाठ पढ़ाया है। पीएम ने कहा कि आचार्य ने दुनिया के कई देशों में यात्रा कर अहिंसा की बात कही है। उन्होंने बताया है कि जहां अहिंसा वहीं एकता होती है और जहां एकता होती है वहीं श्रेष्ठता आती है।
पीएम मोदी ने कहा कि "मेरा मानना है कि आचार्य ने देश के कोने-कोने में लोगों में नए भारत की इस नई यात्रा की ऊर्जा को महसूस किया होगा। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि भारत को बदलने के लिए इस अनुभव को नागरिकों के साथ जितना साझा करेंगे, यह उन्हें उतना ही प्रेरित करेगा।" उन्होंने कहा कि आचार्य जी ने अपनी पदयात्रा के दौरान सद्भावना, नैतिकता और पुनर्वास को एक संकल्प के रूप में समाज के सामने पेश किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि "मुझे बताया गया है कि आचार्य की पदयात्रा के दौरान लाखों लोग पुनर्वास जैसे संकल्प में शामिल हुए हैं। यह अपने आप में एक बड़ा अभियान है। आज हमारी आध्यात्मिक शक्तियां, हमारे आचार्य और संत भारत के भविष्य को दिशा दे रहे हैं।"
3 of 4
आचार्य श्री महाश्रमन के बारे में पीएम ने दी जानकारी।
- फोटो : ani
पीएम ने बताया कि आचार्य श्री महाश्रमन जी की पदयात्रा दुनिया के 3 देशों की पदयात्रा थी। इस यात्रा के द्वारा आचार्य ने वसुधैव कुटुंबकम के भारतीय विचार का विस्तार किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पदयात्रा ने देश के 20 राज्यों को एक विचार, प्रेरणा से जोड़ा है। गौरतलब है कि आचार्य महाश्रमण ने अब तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा से सवा सौ गुना ज्यादा और पृथ्वी की परिधि से सवा गुना पैदल सफर तय किया है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों को नैतिकता और नशा मुक्ति के बारे में बताया। अपनी इस पदयात्रा को उन्ंहोंने तीन देशों भूटान, नेपाल और भारत में पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आचार्य श्री महाश्रमन के साथ पीएम मोदी।
- फोटो : ani
देश आज स्वार्थ से ऊपर उठ रहा है और राष्ट्र के लिए कर्तव्यों की बात कर रहा है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'अहिंसा यात्रा संपूर्णता समारोह कार्यक्रम' को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहे हैं, देश भी स्वार्थ से ऊपर उठ रहा है और समाज व राष्ट्र के लिए कर्तव्यों की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि "सब कुछ सिर्फ सरकार करे और चलाए यह भारत की भावना कभी नहीं रही। राज्य शक्ति, सामाजिक शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति की हमारी समान भूमिका रही है।" नए भारत की "नई ऊर्जा" पर प्रकाश डालते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आचार्य ने सभी आचार्यों से अपने अनुभवों को नागरिकों के साथ साझा करने और उन्हें प्रेरित करने का आग्रह किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।