फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

29 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 29 Mar 2022 06:49 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 29 Mar 2022 06:49 AM IST
विज्ञापन
Hindi News Headline 29 March Today: Important and big news stories of 29 March updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

Hindi News Headline 29 March Today: Important and big news stories of 29 March updates on Amar Ujala
नामांकन दाखिल करते सतीश महाना। - फोटो : अमर उजाला

योगीराज 2.0: यूपी विधानसभा के अध्यक्ष होंगे सतीश महाना, आज लखनऊ में होगी औपचारिक घोषणा
भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। इसकी औपचारिक घोषणा मंगलवार को लखनऊ में होगी। महाना विधानसभा अध्यक्ष की आसंदी संभालने वाले कानपुर के दूसरे नेता होंगे। इससे पहले वर्ष 1990-91 में मुलायम सिंह यादव की सरकार में कानपुर के हरिकिशन श्रीवास्तव विधानसभा अध्यक्ष रहे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Hindi News Headline 29 March Today: Important and big news stories of 29 March updates on Amar Ujala
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र आज से: राज्यपाल के अभिभाषण से होगा आगाज, सदन पटल पर लेखानुदान पेश करेंगे मुख्यमंत्री
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का प्रथम सत्र आज मंगलवार से शुरू होगा। राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र का आगाज होगा। आज शाम को ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्तीय वर्ष 2022-23 का लेखानुदान सदन पटल पर रखेंगे। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में एक दिन का एजेंडा तय किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi News Headline 29 March Today: Important and big news stories of 29 March updates on Amar Ujala
प्रमोद सावंत। - फोटो : ANI

गोवा: पीएम मोदी की मौजूदगी में प्रमोद सावंत ने संभाला सीएम का पद, आज विश्वास मत करेंगे पेश
राज्यपाल पिल्लई ने 29 मार्च यानी आज से नई विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुलाया है। सीएम प्रमोद सावंत को मंगलवार को विश्वासमत पेश करना होगा। इस सत्र में सदन के नए स्पीकर का भी चयन होगा। भाजपा ने जहां विधायक रमेश तावड़कर को अध्यक्ष पद के लिए नामित किया है वहीं विपक्ष ने कांग्रेस विधायक अलेक्सो सिकेरा को अध्यक्ष के लिए नामित किया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Hindi News Headline 29 March Today: Important and big news stories of 29 March updates on Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट का निर्देश। - फोटो : सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: आम्रपाली की रुकी परियोजनाएं पूरी करने के लिए बैंक आज देंगे 1500 करोड़
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आम्रपाली समूह की रुकी हुई परियोजनाओं का निर्माण पूरा करने के लिए सात बैंकों के समूह को मंगलवार यानी 29 मार्च तक 1500 करोड़ रुपये देने का निर्देश दिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed