हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
12 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
लखीमपुर खीरी कांड: किसानों का सरकार को दिया अल्टीमेटम खत्म, आज से देशव्यापी आंदोलन की तैयारी
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी मामले में किसान संगठनों का सरकार को दिया अल्टीमेटम सोमवार को खत्म हो रहा है। अब इस मामले में संगठन देशभर में प्रदर्शन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसानों का कहना है कि मंगलवार सुबह तक सरकार को दी गई मांगों को लेकर इंतजार करेंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश सहित देशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
रणजीत हत्याकांड : डेरामुखी समेत पांच दोषियों की सजा पर फैसला आज
बहुचर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में 19 साल बाद सीबीआई की विशेष अदालत मंगलवार को डेरामुखी राम रहीम सिंह समेत पांच दोषियों को सजा सुनाएगी। इसके लिए पंचकूला पुलिस ने कड़ी सुरक्षा कर ली है। पुलिस ने 17 नाके लगाकर शहर की सुरक्षा में 700 जवानों को तैनात किया है। जिला अदालत के बाहर भी पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
बिजली संकट: 70 संयंत्रों में चार दिन से कम का कोयला, आज पीएम के प्रधान सचिव करेंगे बैठक
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में जारी कोयला संकट के बीच चार दिन से भी कम के लिए कोयला स्टॉक वाले संयंत्रों की संख्या एक सप्ताह में 64 से बढ़कर 70 हो गई। ये आंकड़े रविवार तक के हैं। इन संयंत्रों में कोयला नहीं पहुंचा तो बिजली उत्पादन कभी भी बंद हो सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अहम बैठक: अफगानिस्तान को लेकर आज जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री मोदी
अफगानिस्तान में हालात को लेकर मंगलवार को होने वाले जी-20 नेताओं के शिखर सम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। वर्चुअल माध्यम से होने वाले इस सम्मेलन में तालिबान द्वारा सत्ता का नियंत्रण हासिल करने के बाद युद्ध ग्रस्त देश में बनी स्थिति पर व्यापक विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...