हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
Hindi News Headlines: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल का हल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वैश्विक तेल-गैस कंपनियों के सीईओ से करेंगे बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम छह बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वैश्विक तेल एवं गैस क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) और विशेषज्ञों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि इस बातचीत का मुख्य विषय स्वच्छ विकास और स्थिरता को बढ़ावा देना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मास्को-फार्मेट: अफगानिस्तान के हालात और तालिबान को लेकर आज होगी अहम बैठक
रूस की राजधानी मास्को में बुधवार को मास्को-फार्मेट की तीसरी बैठक होने जा रही है। अफगानिस्तान के हालात और तालिबान को लेकर होने वाली ये बैठक काफी खास है। इस बैठक में 10 देशों शीर्ष अधिकारी शामिल हो रहे हैं, जिसमें एक भारत भी है। तालिबान का प्रतिनिधिमंडल भी इस बैठक में शामिल होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यूपी : पीएम मोदी आज करेंगे कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन
आजादी की पहली किरण की गवाह कसया की हवाई पट्टी (एयरोड्रम) 75 वें साल में अंतरराष्ट्रीय पहचान पाने जा रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। यह यूपी का तीसरा व सबसे लंबे रनवे वाला एयरपोर्ट होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
लखीमपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई
लखीमपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई शुरू करेगा। दो वकीलों ने पत्र लिखकर किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की हत्या के मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...