फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 25 May 2021 07:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 25 May 2021 07:07 AM IST
विज्ञापन
Hindi News Headlines 25 May Today: Important and big news stories of 25th May updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

Hindi News Headlines 25 May Today: Important and big news stories of 25th May updates on Amar Ujala
सीबीएसई 12वीं परीक्षा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

12वीं की परीक्षा: राज्य आज केंद्र सरकार को देंगे अपने सुझाव
12वीं कक्षा की बोर्ड और पेशेवर प्रवेश परीक्षाओं को लेकर राज्य मंगलवार को अपने सुझाव देंगे। राज्यों से मिले सुझावों के आधार बुधवार को इन सभी को मिलाकर रिपोर्ट बनेगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली कैबिनेट मंत्रियों वाली कमेटी इस पर मंथन और राय देगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Hindi News Headlines 25 May Today: Important and big news stories of 25th May updates on Amar Ujala
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

वैक्सीन की किल्लत: कंपनियों का राज्यों को सप्लाई से इनकार, कई टीकाकरण केंद्र बंद
देशभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख को पार कर गई है। रोज आने वाले कोरोना मामलों की संख्या भले ही थोड़ी कम हुई हो लेकिन मौतें में कमी आती नहीं दिख रही है। ऐसे में एकमात्र कारगर हथियार टीकाकरण है, लेकिन देश में उसको भी लेकर दिक्कतें नजर आ रही हैं, केंद्र से राज्यों की शिकायत पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन को लेकर है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi News Headlines 25 May Today: Important and big news stories of 25th May updates on Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

Cyclone Yaas: चक्रवात बना ‘यास’, 24 घंटे में बेहद गंभीर तूफान बन कल बंगाल-ओडिशा पहुंचेगा 
बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव के बाद सोमवार को चक्रवात बने ‘यास’ के अगले 24 घंटे में बेहद गंभीर  चक्रवाती तूफान बनने की घोषण मौसम विभाग ने कर दी है। यास बुधवार को बंगाल और ओडिशा तट पर पहुंचेगा। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रभावित होने वाले राज्यों को भरोसा दिलाया कि गृहमंत्रालय 24 घंटे उनकी मदद के लिए मौजूद है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Hindi News Headlines 25 May Today: Important and big news stories of 25th May updates on Amar Ujala
तापमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

आज से नौतपा शुरू, तेज गर्मी झुलसाएगी
मंगलवार से रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा। यानी नौतपे के दिन शुरू हो जाएंगे। 25 मई से 3 जून तक सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आने से तेज गर्मी झुलसाएगी। इस दौरान वृषभ राशि में चार ग्रहों की युति होने से गर्मी का असर ज्यादा महसूस होगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed