फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलेक्ट्रिक स्कूटर: अप्रैल में Bajaj Chetak ने TVS iQube को पछाड़ा, बिक्री में 465 फीसदी की बढ़ोतरी

Mon, 24 May 2021 08:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 24 May 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
electric scooter sales in india april 2021 Bajaj Chetak overtakes TVS iQube sales electric vehicles in india
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : For Representation Only
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी आ रही है। पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर हो जाना भी इसका एक अहम कारण है। डेली कम्यूटर्स के लिए बैटरी से चलने वाले वाहन एक किफायती विकल्प हैं। इस समय ग्राहकों के लिए बाजार में बैटरी से चलने वाले वाहनों के कई विकल्प मौजूद हैं। लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में बड़े वाहन निर्माताओं की पेशकश Bajaj Chetak (बजाज चेतक) और TVS iQube (टीवीएस आईक्यूब) काफी उल्लेखनीय हैं। 
electric scooter sales in india april 2021 Bajaj Chetak overtakes TVS iQube sales electric vehicles in india
TVS iQube - फोटो : TVS
हालांकि दोनों ही स्कूटर देश में सीमित रूप से उपलब्ध हैं। बजाज चेतक पुणे और बंगलूरू में बिक्री की जाती है, तो वहीं इसकी प्रतिद्वंद्वी टीवीएस आईक्यूब बंगलूरू और दिल्ली में बेची जाती है। हाल ही में, टीवीएस ने यह भी घोषणा की है कि वह 20 और भारतीय शहरों में बिक्री शुरू करेगी। इससे कंपनी को बजाज चेतक के मुकाबले अधिक बिक्री हासिल करने में मदद मिलेगी। 
electric scooter sales in india april 2021 Bajaj Chetak overtakes TVS iQube sales electric vehicles in india
Bajaj Chetak Electric scooter - फोटो : Bajaj Chetak
बजाज ने बनाया बिक्री का रिकॉर्ड
पिछले महीने बजाज ऑटो ने अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 508 यूनिट्स की बिक्री करने में कामयाबी हासिल की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई टीवीएस आईक्यूब की 307 यूनिट्स से काफी ज्यादा है। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। आंकड़ों के अनुसार, मार्च के महीने में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 90 यूनिट की बिक्री हुई थी। अप्रैल में यह आंकड़ा बढ़कर 508 यूनिट का हो गया। अप्रैल के महीने में इस ई-स्कूटर ने बिक्री में महीने के आधार पर 464.44 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। जबकि आईक्यूब की बिक्री में 13.52 फीसदी की गिरावट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
electric scooter sales in india april 2021 Bajaj Chetak overtakes TVS iQube sales electric vehicles in india
Bajaj Chetak Electric - फोटो : Bajaj Auto
अप्रैल के तीसरे हफ्ते में बजाज ऑटो ने चेतक के लिए बुकिंग फिर से शुरू कर दी थी, लेकिन इस स्कूटर की 'जबरदस्त मांग' के कारण, बुकिंग को सिर्फ 48 घंटों में फिर से बंद करना पड़ा था। बजाज ऑटो ने कहा कि वह 'आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करेगा' और भविष्य में अगले बुकिंग के दोबारा शुरू होने की जानकारी देगा। 
विज्ञापन
electric scooter sales in india april 2021 Bajaj Chetak overtakes TVS iQube sales electric vehicles in india
Bajaj Chetak Electric scooter - फोटो : For Reference Only
बिक्री के आंकड़ों से ऐसा लगता है कि ग्राहकों ने टीवीएस आईक्यूब खरीदने के अपने फैसले को रोक लिया और चेतक के दोबारा उपलब्ध होने का इंतजार किया। अप्रैल 2021 में दोनों की बिक्री के आंकड़े से साफ तौर पर नजर आता है। जनवरी-अप्रैल 2021 की बिक्री के आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि, टीवीएस आईक्यूब अभी भी चेतक से आगे है क्योंकि इसके कुल 1,076 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि इस अवधि के दौरान चेतक की 778 यूनिट्स की बिक्री हुई है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed