फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्यादा माइलेज वाले सस्ते स्कूटर: ये हैं कम कीमत वाले स्कूटर्स, देते हैं 70 किमी तक का माइलेज

Mon, 24 May 2021 07:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 24 May 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
cheapest scooters in india cheap and best scooter in india 2021 best mileage scooters
TVS Scooty Pep+ and Zest 110 - फोटो : Amar Ujala
Cheapest Scooters:भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में दोपहिया वाहनों की मांग हमेशा रहती है। दरअसल भारतीय बाजार में कम कीमत और ज्यादा माइलेज वाले वाहनों की पूछ ज्यादा है। इसके साथ ही लो मेंटेनेंस वाले वाहन मध्यवर्गीय जरूरतों को पूरा करते हैं। जेब में फिट होने वाली इन उपयोगिताओं के चलते स्कूटर बाजार में तेजी रहती है। नए वित्त वर्ष में कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में बदलाव किया है। अगर आप एक कम कीमत में ज्यादा माइलेज वाला स्कूटर खरीतने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे स्कूटर की जानकारी दे रहे हैं, जो कम दाम में उपलब्ध हैं और साथ ही बेहतरीन माइलेज देते हैं। 
cheapest scooters in india cheap and best scooter in india 2021 best mileage scooters
TVS Zest 110 BS6 - फोटो : TVS
TVS Scooty Zest 
चेन्नई स्थित TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) की स्कूटी Zest (जेस्ट) एक बढ़िया किफायती स्कूटर है। इस स्कूटर में 110 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 7.81 PS का पावर और 8.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में इको थ्रस्ट्र फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्कूटर का माइलेज बेहतर हो जाता है। इस स्कूटर में 50 से 55 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है। 
cheapest scooters in india cheap and best scooter in india 2021 best mileage scooters
TVS Zest 110 - फोटो : Social
इस स्कूटर के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल टोन सीट्स, LED डे टाइम रनिंग लाइट्स मिलती है। इसके साथ ही इसमें 19 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है जिसमें लाइट भी दी गई है। कंपनी अपने इस किफायती स्कूटर को 4 रंगों में उपलब्ध कराती है। TVS Scooty Zest की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 61,345 रुपये है जो 64,980 रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
cheapest scooters in india cheap and best scooter in india 2021 best mileage scooters
TVS Scooty Pep Plus matte edition - फोटो : For Representation Only
TVS Scooty Pep Plus
किफायती स्कूटर की सूची में दूसरा नाम है टीवीएस की एक अन्य स्कूटी है। कंपनी की सबसे सस्ती स्कूटी TVS Scooty Pep Plus भी एक आकर्षक विकल्प है। करीब डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से यह स्कूटर भारतीय बाजार में बिक रहा है। कंपनी ने इसे पहली बार वर्ष 2005 में उतारा था। इस स्कूटी में 87.8 cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 5.4 PS का पावर और 6.5 Nm  का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। TVS Scooty Pep Plus स्कूटी में 60 से 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 
विज्ञापन
cheapest scooters in india cheap and best scooter in india 2021 best mileage scooters
TVS Scooty Pep Plus BS6 - फोटो : TVS
अपने इस शानदार प्रदर्शन और कम कीमत के चलते यह ग्राहकों में काफी लोकप्रिय है। खास बात यह है कि इस स्कूटी में ड्रम ब्रेक्स और ट्यूबलेटस टायर्स मिलते हैं। इस की स्कूटर की ग्लॉस और मैटे एडिशन वेरिएंट में कुल 7 रंगों में बिक्री होती है। इस स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 56,009 रुपये है, जो 58,759 रुपये तक जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed