{"_id":"60ab7dea8ebc3e34fc03509d","slug":"up-news-villagers-jumped-into-the-river-in-the-fear-of-getting-corona-vaccine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: कोरोना वैक्सीन लगवाने के डर से नदी में कूदे लोग, जानिए फिर क्या हुआ आगे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: कोरोना वैक्सीन लगवाने के डर से नदी में कूदे लोग, जानिए फिर क्या हुआ आगे
Mon, 24 May 2021 04:18 PM IST
संकल्प सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 24 May 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
नदी में खड़े ग्रामवासी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए पूरे भारत भर में वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ वैक्सीन को लेकर कई लोगों के भीतर अभी भी डर बना हुआ है। इस कारण ये लोग वैक्सीन लगवाने से अभी भी घबरा रहें हैं। ऐसे में उत्तर-प्रदेश के बाराबंकी से एक अजब-गजब मामला सामने निकल कर आया है, जहां पर वैक्सीन लगवाने के डर से कई ग्रामवासी पास स्थित सरयू नदी में कूद गए।
कोवैक्सिन और कोविशील्ड
- फोटो : PTI/twitter@seruminstitute
बाराबंकी का यह मामला इस समय देश भर में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। घटना जिले के सिसौड़ा गांव की है, जहां पर वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम पहुंची थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख गांव के कई सारे लोग डर गए और पास स्थित सरयू नदी में कूद गए। इसे देख स्वास्थ्य विभाग के लोग हक्का-बक्का हो गए और गांव वालों से नदी से बाहर निकलने के लिए आग्रह करने लगे।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य कर्मियों की लाख मिन्नतों के बाद भी गांव वाले जब नदी से बाहर नहीं निकले, तो उपजिलाधिकारी को बुलाना पड़ा। इसके बाद रामनगर के उपजिलाधिकारी राजीव शुक्ल और नोडाल अधिकारी राहूल त्रिपाठी के समझाने के बाद गांव के लोग नदी से बाहर निकले और वैक्सीन लगवाने के लिए राजी हुए। गौरतलब बात यह है कि पूरे गांव में केवल 14 लोगों ने ही वैक्सीन को लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गांव में करीबन 1500 लोग रहते हैं, जिनमें से केवल 14 लोगों ने ही वैक्सीन को लगवाया है। बाद में घटना पर गांव वालों ने बताया - "हमें किसी ने बताया था कि वैक्सीन के अंदर जहर होता है इसलिए जब स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो हम काफी डर गए थे। हमें भागने के लिए कहीं जगह नहीं मिली तो हम सरयू नदी में कूद गए।"
विज्ञापन
Sputnik v
- फोटो : social media
देश भर में कई लोग अभी भी वैक्सीन से डरे हुए हैं। उनके भीतर वैक्सीन को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां मौजूद हैं। इस कारण ये लोग वैक्सीन लगवाने नहीं जा रहे हैं। आपको बता दें कि वैक्सीन पूर्णतया सुरक्षित और कारगर है। अब तक देश भर में करीबन 19 करोड़ 60 लाख से भी ज्यादा वैक्सीन लग चुकी हैं। आने वाले दिनों में सरकार वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को और तेज करने की योजना बना रही है।