हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
25 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका: न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, आज यूएनजीए के 76वें सत्र को करेंगे संबोधित
अमेरिका के व्हाइट हाउस में शुक्रवार को हुई क्वाड देशों की बैठक में शिरकत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। यहां वह आज (25 सितंबर) संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र को संबोधित करने वाले हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विश्व फार्मासिस्ट दिवस: चिकित्सकीय टीम के प्रमुख साथी हैं फार्मेसिस्ट, पर्चे पर लिखी दवा देकर मिटा रहे मर्ज
चिकित्सकों के साथ फार्मासिस्ट भी मरीजों की बीमारी दूर करने में सहयोगी हैं। कोरोना महामारी और अब डेंगू के मरीजों को पर्चे पर लिखी दवाओं को देकर मरीजों की जान बचा रहे हैं। आगरा में शनिवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर इनको सम्मानित भी किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
शिमला: छह जिलों के छह लोगों से वर्चुअली संवाद करेंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल शनिवार को पीटरहाफ से प्रधानमंत्री गरीब जनकल्याण अन्न योजना के छह जिलों के छह लाभार्थियों से वर्चुअली संवाद करेंगे। इसमें शिमला, मंडी, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर और कांगड़ा जिला शामिल है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हिमाचल पहुंच गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
गोरखपुर के भरोहिया से गरीब कल्याण मेले की आज शुरुआत करेंगे मुख्यमंत्री योगी
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को गोरखपुर के भरोहिया ब्लाक से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीब कल्याण मेला का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री की पहल पर यह मेला गोरखपुर समेत प्रदेश के सभी 826 विकास खण्डों पर आयोजित होगा। मेला में मुख्यमंत्री केंद्र एवं प्रदेश सरकार की 15 कल्याणकारी योजनाओं के 75 लाभार्थियों को मंच से स्वीकृति पत्र प्रदान कर जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसे लेकर शुक्रवार को देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...