फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRH vs PBKS: शारजाह में जीत की तलाश में उतरेगी पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

Sat, 25 Sep 2021 12:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 25 Sep 2021 12:16 AM IST
सार

आईपीएल 2021 में शारजाह के छोटे मैदान में शनिवार की शाम पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आपस भिड़ेंगी और जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी

विज्ञापन
IPL 2021, SRH vs PBKS: Probable and predicted playing XI of Sunrisers Hyderabad and Punjab Kings
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : social media

आईपीएल 2021 में अभी तक पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। यूएई में जारी लीग के दूसरे चरण में भी दोनों टीमों की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। दोनों ही टीमों को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। यही कारण है कि केएल राहुल की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स इस समय में अंक तालिका में छह अंकों के साथ सातवें जबकि केन विलियमसन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद दो अंकों के साथ आखिरी पायदान पर है। अब दोनों टीमें शारजाह के छोटे मैदान में शनिवार की शाम आपस भिड़ेंगी और जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि मैच में दोनों टीमें किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं और क्या है दोनों के आमने-सामने के रिकॉर्ड।

IPL 2021, SRH vs PBKS: Probable and predicted playing XI of Sunrisers Hyderabad and Punjab Kings
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : twitter@IPL

आमने-सामने का रिकॉर्ड:
दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। हैदराबाद ने 12 तो पंजाब ने सिर्फ पांच मुकाबले जीते हैं। 

IPL 2021, SRH vs PBKS: Probable and predicted playing XI of Sunrisers Hyderabad and Punjab Kings
किंग्स पंजाब - फोटो : Twitter@punjabkingsipl

पंजाब किंग्स:
केएल राहुल की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद आखिरी ओवर में जीता हुआ मैच गंवा बैठी थी। राजस्थान से मिली इस करीबी हार ने टीम को बड़ा झटका दिया था और एक बार फिर से उसके मैच खत्म करने की काबिलियत पर सवाल उठने लगे। हालांकि बात करें टीम के प्रदर्शन की तो कप्तान राहुल और मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी की थी जबकि गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट चटकाए थे, वहीं अनुभवी मोहम्मद शमी भी काफी सफल रहे थे। ऐसे में टीम अपनी पुरानी गलतियों को सुधारते हुए मैच को पहले खत्म करने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021, SRH vs PBKS: Probable and predicted playing XI of Sunrisers Hyderabad and Punjab Kings
पंजाब किंग्स - फोटो : twitter@PunjabKingsIPL

पंजाब की संभावित एकादश:
लोकेश राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, फैबियन एलन, हरप्रीत बराड़, आदिल राशिद, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल

विज्ञापन
IPL 2021, SRH vs PBKS: Probable and predicted playing XI of Sunrisers Hyderabad and Punjab Kings
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : Social Media

सनराइजर्स हैदराबाद:
केन विलियमसन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम आठ में से सात मुकाबले हारी है और दो अंकों के साथ अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है। हैदराबाद के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचना लगभग मुश्किल है, हालांकि टीम यहां बाकी के मुकाबले जीतकर उलटफेर जरूर करना चाहेगी। पिछले मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही लय में नहीं दिखी। अब पंजाब के खिलाफ मुकाबले में हैदराबाद को अपने स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और कप्तान केन विलियमसन से बल्लेबाजी जबकि अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और राशिद खान से गेंदबाजी में एक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed