फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs RCB: चेन्नई के इन पांच खिलाड़ियों ने विराट की आरसीबी को किया चारों खाने चित, बने मैच के हीरो

Sat, 25 Sep 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 25 Sep 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
ipl 2021: CSK vs RCB heroes of chennai super kings win over royal challengers bangalore by 6 wickets
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : social media

चेन्नई ने आईपीएल 2021 के 35वें मैच में बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही धोनी की टीम अंकतालिका में 14 अंकों के साथ नंबर-1 पर पहुंच गई है। वहीं, दूसरे सीजन में विराट की आरसीबी की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले आरसीबी को कोलकाता के खिलाफ नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने छह विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 11 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। चेन्नई की इस जीत में इन पांच खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। आइए हम आपको बताते हैं इस जीत के कौन से खिलाड़ी रहे हीरोः

ipl 2021: CSK vs RCB heroes of chennai super kings win over royal challengers bangalore by 6 wickets
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतुराज गायकवाड़
सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई को शानदार शुरुआत दिलाई। गायकवाड़ 26 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए। गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 71 रनों की शानदार साझेदारी हुई। चेन्नई की पारी के दौरान नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर चहल ने गायकवाड़ को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। 

ipl 2021: CSK vs RCB heroes of chennai super kings win over royal challengers bangalore by 6 wickets
फाफ डु प्लेसिस

फाफ डुप्लेसिस
पिछले मैच में फेल रहे फाफ डुप्लेसिस ने आज के मुकाबले में 26 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 31 रन बनाए। पहले विकेट के लिए उन्होंने गायकवाड़ के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2021: CSK vs RCB heroes of chennai super kings win over royal challengers bangalore by 6 wickets
अंबाती रायुडू - फोटो : ipl

अंबाती रायुडू
पिछले मैच में रिटायर्ड हर्ट हुए अंबाती रायुडू ने आज 22 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए। रायुडू और मोईन अली के बीच तीसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई। 

विज्ञापन
ipl 2021: CSK vs RCB heroes of chennai super kings win over royal challengers bangalore by 6 wickets
ड्वेन ब्रावो - फोटो : Social media

ड्वेन ब्रावो
ड्वेन ब्रावो ने 24 रन देकर झटके तीन विकेट झटके। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने विराट कोहली (53), ग्लेन मैक्सवेल (11) और हर्षल पटेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed